Gurudwara Sri Tuti Gandi Sahib: 1704-1705 की बात है.. दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी आनंदपुर साहिब में रह रहे थे, लेकिन मुगलो ने उनपर चारो तरफ से हमला कर दिया..और घेरेबंदी कर दी.. सिख सेना के पास खाने पीने की कमी हो गई, गुरु साहिब का साथ होने के बाद भी 40 सिख जवानों ने गुरु साहिब का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया। गुरु साहिब को जब पता चला तो वो दुखी और नाराज दोनो हो गए.. उन्होंने एक लिखित पत्र पर 40 सिखो को सेना छोड़कर जाने के संधि पर हस्ताक्षर करके आजाद कर दिया। जिसे बेतवा कहा गया। ये 40 सिख अपने अपने घर आ गए..लेकिन गुरु साहिब का साथ छोड़ने का मलाल उन्हें आराम से रहने नही दे रहा था.. ऐसे में माई भागो ने इन 40 सिखों को उनकी कायरता के लिए दुत्कारा.. जिसके कारण ये गुरु साहिब के चरणों में गिर पड़े औऱ बेतवा को फाड़ने की अपील करने लगे… जिस स्थान पर ये बेतवा फाड़ा गया.. ये स्थान आज गुरूद्वारा श्री टूटी गंडी कहलाता है। अपने इस लेख में हम इसी गुरु द्वारे के बारे में जानेंगे।
और पढ़े: क्या पुरुष भी रखते है Chhath का व्रत, जानें व्रत रखने की परंपरा और नियम
गुरुद्वारा टूटी गंडी साहिब का इतिहास
पंजाब के ऐतिहासिक शहर मुक्तसर साहिब, जिसे पहले ‘खिद्राना’ या ‘खिद्राने दी ढाब’ के नाम से जाना जाता था, जिसके बाद 1705 में इस शहर का नाम मुक्तसर रखा गया, और 2012 में पंजाब सरकार ने मुक्तसर का नाम बदल कर आधिकारिक रूप से श्री मुक्तसर साहिब रखा दिया। 1704-1705 में जब मुगल सेना का नेतृत्व करने वाले सरहिंद का सूबेदार नवाब वजीर खान ने करीब 10 हजार सेना के साथ गुरु साहिब को पकड़ने के लिए आनंदपुर साहिब के किले की घेरेबंदी कर दी थी। कई महीनों तक किले में रहने के बाद वहां राशन पानी सभी खत्म होने लगे, जिससे सैनिको का हौसला टूटने लगा.. जब सिख सैनिको ने देखा कि इस युद्ध में सिवाये हार के कुछ हासिल नहीं होगा तो 40 सिख सैनिकों ने गुरु साहिब को त्यागपत्र यानि कि बेदवा दे दिया और चोरी छिपे किले से निकल कर अपने गांव माझा चले गए… ये लोग जब गांव पहुंचे तो गांव में माई भागो और सिख सैनिको के परिवार वालों ने उन्हें खूब धित्कारा.. जिससे उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और वो फिर से गुरु साहिब के पास जाने के लिए निकल गए.. वहीं इसी बीच गुरु साहिब अपने परिवार समेत आंनदपुर साहिब किले से निकल गए और मुक्तसर पहुंचे।
सिख इतिहास की अनमोल धरोहर
जहां मुगलो ने फिर उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन तब तक ये 40 सिख जवान वहां पहुंच गए और गुरु साहिब से क्षमा याचना करने लगे..गुरु साहिब ने उन्हें अपने लिए ल़ड़ने की इजाजत दे दी.. इन 40 लड़ाको ने मुगलो की सेना को अपनी तीर कमान के बल पर रोका.. जिससे गुरु साहिब को वहां से निकलने का मौका मिला, इतना ही नहीं गुरु साहिब के पीछे मुगल न जायें इसलिए भाई महा सिंह ने उन्हें अपने वस्त्र दिये.. ताकि वो भेष बदल कर जा सकें.. मुगलो की सेना आगे नहीं बढ़ सकी औऱ पीछे हट गई, लेकिन ये 40 सिख जवान इस युद्ध में शहीद हो गए। जब युद्ध खत्म हुआ तो गुरु साहिब फिर से इस स्थान पर लौटे, जहां भाई महा सिंह ने गुरु साहिब से बेदवा फाड़ने का अनुरोध किया। गुरु साहिब ने अपने शहीद जवानो को देखा औऱ बेदवा फाड़ दिया और उन्हें 40 मुक्ते का सम्मान दिया। जिस स्थान पर उन्होंने बेदवा फाड़ा, और फिर से टूटे हुए बंधनो को जोड़ा था.. उस स्थान पर गुरुद्वारा श्री टूटी गंडी साहिब बनाया गया।
गुरु साहिब द्वारा 40 मुक्ते के सम्मान कराया
गुरुद्वारा पारंपरिक सिख वास्तुकला को दर्शाता है। जो कि सुंदर सफेद संगमरमर से बना हुआ है। वहीं परिसर के अंदर एक ऐतिहासिक पेड़ है, जहां गुरुसाहिब ने अपना घोड़ा बांधा था..एक सरोवर है.. इस गुरुद्वारे को सबसे पहले 1743 में यहां बसने वाले सिख सगंतो ने गुरु साहिब द्वारा 40 मुक्ते के सम्मान में कराया गया था। इसके बाद कई सिख शासको ने इसके निर्माण में अपना योगदान दिया था। लेकिन 1930 के दशक में संत गुरमुख सिंह कारसेवा वाले और संत साधु सिंह ने गुरुद्वारे के भवन को संगमरमर से बनाया था। हालांकि 1980 के बाद इसका विस्तार शुरु किया गया। हर साल लोहड़ी के अवसर पर यहां माघ महीने के पहले दिन माघी मेले का आयोजन किया जाता है, जो कि कि 40 सिखों के सम्मान में ही आयोजित होता है, पवित्र सरोवर में संगते स्नान करती है और 40 शहीद सिखों के लिए भजन कीर्तन होता है..ये गुरुद्वारा भक्तो के लिए 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है.. वहीं यहां हर वक्त संगतो के लिए लंगर चलता रहता है। ये गुरुद्वारा बताता है कि गुरु साहिब अगर बाहर से शख्त थे तो उनका हृदय कोमल था.. जो अपने बंदो से मुंह नहीं मोड़ सकें। उन्होंने बताया कि दया ही सबसे बड़ी पूंजी है.. जो आपको खुद ही महान बना देता है।













































