90s Bollywood Songs: आँखें बंद कीजिए और ज़रा उस दौर में चलिए, जब प्यार का इज़हार शब्दों से ज़्यादा गानों के ज़रिए होता था। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के उन सदाबहार गानों की, जो आज भी हर पीढ़ी की ज़ुबान पर हैं। यह शुरुआत थी एक ऐसे सुनहरे दौर की,
जहाँ हर धुन में एक कहानी और हर बोल में एक एहसास छिपा होता था… और उन गानों की यही सादगी उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती थी। आइए आज के इस लेख में हम बात करेंगे उन बेहतरीन नग्मों की, जिन्होंने हमारी अधूरी कहानियों को भी खूबसूरत बना दिया और जो आज भी हमारी सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा बने हुए हैं।
यारा सीली सीली बिरहा की रात का जल
तो चलिए, इस सुहाने सफर का आगाज़ करते हैं 1990 की शुरुआत से, जब फिल्म ‘लेकिन’ में आया एक ऐसा गाना जिसने विरह की रातों को भी सुरीला बना दिया— ‘यारा सीली सीली बिरहा की रात का जलना’।
मेरा दिल भी कितना पागल है
इसके बाद 1991 में आया एक ऐसा नग्मा जिसने मोहब्बत की एक नई परिभाषा लिखी— फिल्म ‘साजन’ का ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’। कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज़ ने इस गीत को हर आशिक की डायरी का पहला पन्ना बना दिया।
पहला नशा, पहला खुमार
फिर 1992 में गूंजा पहले प्यार की मासूमियत से भरा गीत, फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का ‘पहला नशा, पहला खुमार’। इस गाने की मंद-मंद धुन ने हर किसी को अपने पहले क्रश की याद दिला दी।
दिल हूम हूम करे
और फिर आया 1993 का ‘दिल हूम हूम करे’, जिसने भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर की जादुई आवाज़ से एक अनकही तड़प को संगीत की सबसे खूबसूरत ज़ुबान दी।
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
इसके बाद 1994 में आर.डी. बर्मन साहब जाते-जाते एक ऐसी सौगात दे गए जो अमर हो गई— फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ का ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’। जावेद अख्तर के बोल और कुमार सानू की आवाज़ ने सादगी में खूबसूरती के सारे रंग भर दिए।
तुझे देखा तो ये जाना सनम (90s Bollywood Songs)
और 1995 का साल भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रोमांटिक एंथम के नाम रहा— फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’। शाहरुख और काजोल की वो अनफोरगेटबल केमिस्ट्री और सरसों के खेतों में गूंजती इस धुन ने प्यार को हमेशा के लिए अमर कर दिया।
बाहों के दरमियां
1996 में आया एक बेहद सुकून भरा गीत— फिल्म ‘खामोशी: द म्यूज़िकल’ का ‘बाहों के दरमियां’। हरिहरन और अलका याग्निक की जुगलबंदी ने बिना शोर किए सीधे रूह को छू लिया।
संदेशे आते हैं
1997 में देशभक्ति और अपनों से बिछड़ने के दर्द को एक ही धागे में पिरोया गया— फिल्म ‘बॉर्डर’ का ‘संदेशे आते हैं’। इस गाने ने हर हिंदुस्तानी की आँखें नम कर दीं।
चल छैया छैया
1998 में ए.आर. रहमान के संगीत और सुखविंदर सिंह की ऊर्जा ने एक नया इतिहास रचा— फिल्म ‘दिल से’ का ‘चल छैया छैया’। चलती ट्रेन की छत पर फिल्माया गया यह गीत आज भी हर महफिल की जान है।
तड़प तड़प के इस दिल से
और इस गोल्डेन एरा का एंड 1999 में हुआ एक बेमिसाल गीत के साथ— फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का ‘तड़प तड़प के इस दिल से’। केके की आवाज़ में टूटे दिल का जो दर्द उभरा, उसने इस दशक को एक यादगार विदाई दी।
90’s के हाई-एनर्जी सॉन्ग्स
लेकिन 90 का दशक सिर्फ भावुक और रोमांटिक गानों तक ही सीमित नहीं था। अगर उस दौर के हाई-एनर्जी सॉन्ग्स की बात करें, तो फिल्म ‘बाज़ीगर’ का ‘ये काली काली आँखें’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का ‘ओ ओ जाने जाना’ और ‘जुड़वा’ का ‘टन टना टन टन तारा’— ये वो गाने हैं जो आज भी बजते ही किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।
तो ये थे 90 के दशक यानी गोल्डन एरा के वो सदाबहार गाने (90s Bollywood Songs) , जिनकी धुन आज भी सुनाई दे जाए तो उनके लिरिक्स खुद-ब-खुद ज़ुबान पर आ जाते हैं। इनमें से आपका फेवरेट सॉन्ग कौन सा है, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं!











































