आखिर क्यों एक साथ मिला था वरदान और श्राप? जानें नारायणगढ़ के ‘Gurudwara Toka Sahib’ की अनसुनी कहानी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwara Toka Sahib: 1960 से पहले हरियाणा, हिमाचल प्रदेश औऱ पंजाब एक ही राज्य था, जो कि पंजाब के नाम से जाना जाता था, लेकिन भाषा के आधार पर इसे अलग अलग बांटा गया.. मगर जब ये पंजाब हुआ करता था, तब इसकी सीमा में सिखों का दबदबा सबसे ज्यादा रहा.. चाहे वो लड़ाको के रूप में हो, या धर्म के रक्षक के रुप में। गुरु साहिबानो ने अलग अलग स्थानों पर आकर आध्यत्मिक शक्ति दिखाई और बताया कि आखिर क्यों सिख धर्म बाकियों से अलग है.. और उसकी न केवल विचारधारा बल्कि उनके जीवन जीने का तरीका भी अलग है… गृहस्थ रहते हुए भी आध्यात्म के जरिए ईश्वर को पाने की कला सिख गुरुसाहिबानो ने ही सिखाई.. एक ऐसी ही सीख की निशानी है नारायणगढ़ के बॉर्डर पर मौजूद गुरुद्वारा टोका साहिब। जो दसवे पातशाह के वहां आगमन और उनके एक साथ मिले वरदान औऱ श्राप की कहानी कह रहे है। अपने इस लेख में हम गुरुद्वारा टोका साहिब की कहानी को जानेंगे।

और पढ़े: क्या खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ? जानिए उड़ता हरियाणा विवाद की पूरी हकीकत | Atul Agrawal Arrest

गुरुद्वारा टोका साहिब का इतिहास

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले और हरियाणा के नारायणगढ़ के पास शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में अरुण नदी के किनारे बसा है सफेद पत्थर से बना आलीशान गुरुद्वारा गुरुद्वारा टोका साहिब। ये गुरुद्वारा दसवे गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के यहां से गुजरने, 13 दिनो तक शिवालिक की पहाड़ी पर बैठ कर तप करने और टोका गांव को वरदान देने के सम्मान में बनवाया गया है। सिक्खी इतिहासकारों के मुताबिक साल 1684 की बात है, गुरु साहिब 18 साल के थे, लेकिन गुरु गद्दी पर विराजमान थे.. और उनके द्वारा किया जा रहा धर्म का प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है.. उनकी आध्यात्मिक शक्तियों को जानने के बाद नाहन(सिरमौर) के राजा मेदनी प्रकाश ने उन्हें अपने राज्य में दर्शन देने का अनुरोध किया। गुरुसाहिब ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया औऱ वो अपने संगतो के साथ आनंदपुर से निकले और कई दिनो की यात्रा करके नाहन रियासत की सीमा पर ही मौजूद टोका गांव पहुंचे।

पांवटा साहिब नगर की स्थापना

गुरुसाहिब के आगमन की खबर सुनकर राजा मेदनी प्रकाश खुद मंत्रियों के साथ उनका भव्य स्वागत करने पहुंचे। गुरुसाहिब मेदिनी के आग्रह पर नाहन के महल पहुंचे. कहते है कि इस दौरान गुरु साहिब ने अपने क्षेत्र का विस्तार करने की तैयारी मजबूत की..वो यहां करीब 3 साल तक रहे और उन्होंने पांवटा साहिब नगर की स्थापना की.. इतना ही नहीं 1686 में हुए भंगानी के युद्ध में जीत के लिए राजा मेदिनी के सहयोग ने अहम भूमिका निभाई। 1687 में भंगानी के युद्ध के बाद गुरु साहिब ने वापिस आनंदपुर साहिब जाने का फैसला किया और वो अपनी यात्रा पर निकल पड़े.. इस दौरान गुरु साहिब फिर से टोका गांव पहुंचे.. जहां गुरु साहिब ने पड़ाव डाला और करीब 13 दिन रहे थे। यहां उन्होंने एक पहाड़ी पर तप किया था, जहां उन्होंने संगतो को ज्ञान दिया। गर्मियों का मौसम था, तो भक्तों ने उन्हें आम खाने के लिए दिया था.. जहां गुरु साहिब ने एक आम खाने के बाद आम की गुठली को वहीं जमीन में गाड़ दिया था।

आज इस स्थान पर एक बहुत ही विशाल और काफी दूर में फैला आम का पेड़ मौजूद है, वहीं जामुन का पेड़ गुरु साहिब के घोड़े के बांधे जाने की निशानी है, तो वहीं एक नीम का पेड़ है, कहा जाता है कि गुरु साहिब ने नीम का दातुन करके दातुन यहीं गाड़ा था, जो हरे भरे पेड़ में बदल गया.. वहीं बांस के कुछ पेड़ भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि गुरु साहिब ने अपने केशों को यहां गाड़े थे। इस स्थान पर आने वाले हर श्रद्धालु के लिए ये चारों पेड़ बेहद खास है। शुरुआत में भक्तो ने गुरु साहिब के सम्मान में एक कमरा और चबूतरा बनाया था, लेकिन महाराजा रणजीत सिंह के सम्मान में यहां कुआं खुदवाया गया, जिससे धीरे धीरे इस स्थान की मान्यता दूर दूर तक पहुंचने लगी।

काफी लंबे समय तक निहंग सिख और स्थानीय लोग इस स्थान की देखरेख करते थे, लेकिन 1968 में गुरु साहिब के शिलालेख को स्थापित किया गया और प्रबंधन कमेटी बनाई गई। दरबार साहिब और लंगर हॉल बनाया गया। लेकिन 2019 में आज के भव्य इमारत को बनाने की शुरुआत हुई थी। सफेद संगमरमर से बना ये गुरुद्वारा कई एकड़ में बनाया गया है। वहीं करीब 8250वर्ग फुट का दीवान हॉल, 4500 वर्ग फुट का बेसमेंट बनाया गया है। एक बड़ा लंगर हॉल है, वहीं आने वाले संगतो के लिए विश्राम घर बनवाया गया है। गुरुद्वारे से करीब 150 मीटर की दूरी पर छोटी पहाड़ी के ऊपर तप स्थान है, जहां गुरुद्वारा श्री तप स्थान बनाया गया है। ये गुरुद्वारा 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है। हालांकि दरबार साहिब सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds