Guru Nanak Dev Ji: सिखो के पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने समाज मे फैले भेदभाव और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए सिख धर्म की शुरुआत की। उन्होंने हर धर्म को केवल एक ही ईश्वर को मानने का संदेश दिया था.. वो कहते थे कि हर कोई उसी ईश्वर की संतान है तो फिर जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव क्यों.. धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को डराने का जो अंधविश्वास फैला है.. वो खत्म होना चाहिए.. तब इंसान दूसरे को एक समान समझेंगे.. इसी विचारधारा को उन्होंने अपनी उदासियों के जरिए न केवल भारत में, बल्कि भारत के बाहर भी फैलाया। हालांकि तब उन्हें कहीं भी जाने के लिए के परमिशन नही लेनी पड़ती थी। जैसा कि अभी उनके ही एक धाम में जाने के लिए भक्तों को लेनी पड़ती है.. लेकिन ये धाम गुरु साहिब के पवित्र चरण कमलो की याद दिलाता है.. इस पवित्र स्थली का नाम है गुरुद्वारा ननकलामा साहिब जी.. जो कि सिक्किम राज्य के चुंगथांग में स्थित है। अपने इस लेख में हम इसी ऐतिहासिक गुरूद्वारे की कहानी को जानेंगे। साथ ही क्यों यहां आने के लिए लेनी पड़ती है परमिशन।
जानें गुरुद्वारा ननकलामा साहिब जी का इतिहास
उत्तरी सिक्किम में मौजूद है चुंगथांग.. जो कि चुंगा स्थान से बना है.. इसका मतलब होता है सुंदर स्थान.. ये नाम खुद पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने इस स्थान को दिया था। इसके पास ही लाचेन और लाचुंग नदियां का संगम है.. सिक्खी इतिहासकार के मुताबिक गुरुसाहिब अपनी तीसरी उदासी के दौरान 1516 ईस्वी में चीन और तिब्बत की यात्रा पर थे.. जो कि उनकी उत्तरी उदासी भी कहलाती है। इस दौरान गुरुसाहिब चुंगथांग भी पहुंचे थे। कहा जाता है उस समय यहां पर एक राक्षस रहा करता था,, उसके प्रकोप के कारण ये स्थान पूरी तरह से बंजर था.. जहां न तो फसल उग पाती थी और न लोगो को मीठा पानी मिलता था। कहते है कि गुरु साहिब जब इस स्थान पर आकर आराम कर रहे थे और तिब्बती लामाओ से मुलाकात कर रहे थे, तभी राक्षस ने उनके ऊपर एक पत्थर फेंका था, जिसे गुरु साहिब ने हाथो से रोक लिया था। राक्षस गुरु साहिब से काफी प्रभावित हुआ और उनकी शरण में आकर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।
गुरु साहिब जी ने इस स्थान को दिया वरदान
वहीं गुरु साहिब ने स्थानीय लोगो का दुख सुना तो उन्होंने एक मुट्ठी धान अपने हाथों से जमीन पर बिखेर दिया.. जिससे वहां की बंजर जमीन फिर से हरी भरी हो गई.. गुरुसाहिब ने उस दौरान वहां रहने वाले चरवाहों की व्याथा को सुना कि कैसे ठंड के कारण यहां झील जम जाती है और पीने के लिए बूंद बूंद पानी को तरस जाते है। गुरुसाहिब ने सतनाम कहते हुए अपनी डांग, जो कि लकड़ी की लंबी लाठी थी, उससे जोर से झील पर मारा.. लाठी की चोट से बर्फ खुद टूट गई और वहां से खुद ही मीठा पानी निकलने लगा.. गुरु साहिब ने उसके बाद इस स्थान को वरदान दिया कि चाहे कितनी भी ठंड क्यों न पड़े.. झील का ये हिस्सा कभी नहीं जमेगा। इस झील को आज गुरुडोंगमार झील कहा जाता है।
जिस जगह से ये पानी निकलता है, लोग इसे अमृतस्थान कहते है। गुरुसाहिब ने जिस स्थान पर राक्षस का फेंका पत्थर रोका था, और अपनी छड़ी गाड़ी थी.. वहां आज एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा स्थापित है। जिसे 1969 में असम राइफल्स के जवानो ने सूबेदार मेजर भुल्लर के नेतृत्व में और तत्कालीन विधायक तासा तांगे लेपचा ने मिलकर गुरु साहिब के सम्मान में बनवाया था, जो कि विशेष रूप से सिख सैनिको के लिए बनवाया गया था। स्थानीय लोग गुरु साहिब को नानक लामा कहा करते है, इस कारण इस गुरुद्वारे का नाम गुरुद्वारा नानक लामा है। इसकी देखरेख सिख सेवा समूह डेरा कार सेवा करती है। ये गुरुद्वारा सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर है।













































