Bihar में 125 यूनिट फ्री बिजली बंद होने की सच्चाई, 1 दिसंबर से बदलेगा बिजली सब्सिडी का नियम

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Bihar electricity subsidy updates: क्या बिहार में सचमुच बंद होने जा रही है 125 यूनिट फ्री बिजली? हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहे इस दावे के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

सम्राट सरकार आगामी 1 दिसंबर से राज्य में ‘रसोई गैस सब्सिडी’ की तर्ज पर एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नया विकल्प सामने आएगा। तो चलिए, इस लेख के जरिए विस्तार से जानते हैं कि क्या है सरकार का असली प्लान और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।

और पढ़ें: उत्तराखंड Cabinet Minister Rekha Arya के पति गिरफ्तार, जेल जाते-जाते खोले बड़े राज

क्या है सरकार का असली प्लान?

मीडिया रिपोर्ट्स और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों के अनुसार, राज्य सरकार 1 दिसंबर 2026 से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत आर्थिक रूप से सक्षम लोग स्वेच्छा से अपनी बिजली सब्सिडी छोड़ सकेंगे।

किन्हें मिलेगी राहत और किनसे है अपील?

आपको बता दें कि यह मुफ्त बिजली योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पूरी तरह जारी रहेगी। सरकार का उद्देश्य केवल संपन्न लोगों को इस योजना से बाहर आने का विकल्प देना है। वहीं 1 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत सक्षम परिवारों और आयकरदाताओं (Income Tax Payers) से स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने की अपील की जाएगी। यह पूरी तरह स्वैच्छिक (अपनी इच्छा पर) होगा और किसी भी नागरिक पर इसके लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा।

कैसे छोड़ सकेंगे बिजली सब्सिडी?

इस अभियान के तहत संपन्न और सक्षम परिवारों को उनके मोबाइल पर एक SMS भेजा जाएगा। इस SMS में एक पोर्टल का लिंक होगा, जिस पर क्लिक करके वे अपनी मर्जी से फ्री बिजली की सुविधा (सब्सिडी) छोड़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें कहीं दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी।

सब्सिडी की बचत का कहाँ होगा इस्तेमाल?

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार बिजली सब्सिडी पर सालाना लगभग 23,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। सक्षम लोगों द्वारा स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने से जो पैसा बचेगा, उसे बिहार (Bihar ) के विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों की उच्च शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।

गैस सब्सिडी की तर्ज पर शुरू हो रहा अभियान

इस अभियान की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस प्रसिद्ध ‘Give It Up’ आग्रह से की गई है, जिसमें देश के अमीर लोगों से रसोई गैस (LPG) पर मिलने वाली सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ने की अपील की गई थी। अब ठीक उसी तरह बिहार (Bihar ) में भी सक्षम लोग अपनी बिजली सब्सिडी छोड़ सकेंगे।

Bihar में क्या है 125 यूनिट फ्री बिजली योजना?

आपको बता दें कि नीतीश-सम्राट सरकार द्वारा यह योजना अगस्त 2025 में लागू की गई थी। इसके तहत बिहार (Bihar ) के करीब 1.92 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। सरकार ने साफ किया है कि यह लाभ आगे भी गरीबों के लिए वैसे ही जारी रहेगा जैसे अभी मिल रहा है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds