थलपति विजय ने बुलाई TVK विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग: अनुशासन पर लग सकती है क्लास| Thalapathy Vijay TVK meeting

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Thalapathy Vijay TVK meeting: तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री थलपति विजय ने गुरुवार, 11 नवंबर को चेन्नई में अपनी पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के सभी विधायकों की एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के हर एक विधायक की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया है। माना जा रहा है कि सरकार की छवि, पार्टी के भीतर अनुशासन और विधायकों के व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री इस बैठक में सख्त रुख अपना सकते हैं।

और पढ़ें: TI की शहादत के बाद बैकफुट पर कांग्रेस… शराब तस्करी सिंडिकेट में नाम आते ही राहुल जायसवाल पर गिरी गाज| Rahul Jaiswal Congress expelled

विधायकों के आचरण पर होगी दो टूक बात| Thalapathy Vijay TVK meeting

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा विधायकों का आचरण और जनता के बीच उनकी छवि रहने वाला है। हाल के दिनों में सामने आए कुछ विवादों को लेकर पार्टी आलाकमान गंभीर है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री विजय सभी विधायकों को दो टूक हिदायत देंगे कि जनता और सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत में पूरी गरिमा और सम्मान बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री इस बात पर जोर दे सकते हैं कि जनप्रतिनिधियों को हर वक्त अपने क्षेत्र के लोगों के लिए मौजूद रहना चाहिए और उनकी समस्याओं को जिम्मेदारी से सुनना व हल करना चाहिए, न कि ऐसा कोई काम करना चाहिए जिससे सरकार की साख पर आंच आए।

विधायक रविशंकर से जुड़े विवाद पर चर्चा की संभावना

इस आपात बैठक में TVK विधायक रविशंकर से जुड़ा मामला सबसे गरमा सकता है। दरअसल, उन पर अपने हलके में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को लेकर सवाल पूछने वाले एक स्थानीय नागरिक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं, एक जिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप ने भी प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा रखी है। कहा जा रहा है कि पार्टी इन आरोपों की अंदरूनी जांच करवा रही है। हालांकि, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बैठक में इस पर कड़ी चेतावनी दी जा सकती है।

4 विधायकों के अयोग्यता नोटिस पर बनेगी कानूनी रणनीति

बैठक का दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा वो चार विधायक हैं, जो एआईएडीएमके (AIADMK) छोड़कर टीवीके में शामिल हुए थे। हाल ही में विधानसभा स्पीकर ने पाला बदलने वाले इन चारों विधायकों को अयोग्यता से जुड़े नोटिस थमाए हैं। इसके बाद से ही इनके दल-बदल को लेकर कानूनी और सियासी पेच फंसता दिख रहा है। गुरुवार को होने वाली इस बैठक में सरकार के सामने मौजूद तमाम कानूनी विकल्पों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही स्पीकर के नोटिस का जवाब देने और भविष्य के सियासी नुकसान से बचने के लिए एक ठोस राजनीतिक रणनीति पर मुहर लग सकती है।

और पढ़ें: पुणे अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती| Sharad Pawar health update

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds