Female sports personalities: 1699 में जब सिखो के दसवें गुरु साहिब गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, तब उन्होंने पुरुषों को सिंह और महिलाओं को कौर की उपाधि दी थी.. जिसका सीधा अर्थ था कि सिख पुरुष अगर शेर है तो सिख महिला भी राजकुमारी, शेरनियां है.. महिला और पुरुष हमेशा बराबर ही माने जायेंगे.. ये भावना पंजाब में हमेशा से ही रही है.. जहां औरतो को पुरुषों से कभी कमतर नहीं समझा जाता.. और पंजाब की महिलाओं ने भी अपने हुमर और अपने नेतृत्व की क्षमता से समय समय पर दिखाया है कि वो क्यों पंजाब की कुड़िया है.. युद्ध के मैदान से लेकर खेल के मैदान तक.. सभी जगह पंजाब की महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। अपने इस लेख में हम पंजाब की 5 खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे.. जो पंजाब के साथ साथ भारत की भी शान बढ़ा रही है।
और पढ़े: शिक्षा विभाग के निरीक्षण से लेकर मंत्री आवास पर दिव्यांगों के बवाल तक | Top 5 Ghaziabad News
हीना सिद्धू – Heena Sidhu
29 अगस्त 1989 को पंजाब के लुधियाना में एक सिख परिवार में जन्मी हीना सिद्धू एथलेटिक में शूटिंग स्टार है। हीना का शूटिंग के प्रति लगाव बचपन से ही रहा, क्योंकि उनके घर में उनके पिता राजबीर सिद्धू, उनके भाई करणबीर सिद्धू भी स्पोर्ट्स शूटर रहे है। वहीं उनका मां रोमिंदर कौर सिद्धू के प्रभाव के कारण हीना ने शूटिंग के साथ साथ मेडीसिन और डेंटल सर्जरी की भी पढ़ाई की। सिद्धू बचपन से ही शूटिंग की ट्रेनिंग ले रही थी, और 2007 में उन्हें कुवैत के एशियन ओलंपिक में पहली बार बड़े स्तर पर हुनर दिखाने का मौका मिला। जिसके बाद सिद्धू कई मेडल जीते लेकिन उन्हें बड़ी पहचान मिली 2010 राष्ट्रमंडल खेलो में, इसमें उन्होंने गोल्ड जीता। सिद्धू ने अब तक 7 बार गोल्ड जीता है। सिधू इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुँचने वाली पहली भारतीय पिस्टल शूटर है। उन्होंने शूटर रौनक पंडित से शादी की है और उनकी एक बेटी है। 28 अगस्त 2014 को सिद्धू को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हरमनप्रीत कौर – Harmanpreet Kaur
पंजाब के मोगा में 8 मार्च 1989 को एक सिख परिवार में जन्मी हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट जगत में सेसेंशन मचा दिया। महिला क्रिकेट को पुरुष क्रिकेट की बराबरी में लाने का श्रैय हरमनप्रीत को ही जाता है, जिन्होंने 2012 , 2016 और 2022 में महिला एशिया कप भारत को जीताने में अहम भूमिका निभाई थी, वहीं 2025 में महिला क्रिकेट विश्वकप पहली बार भारत को जीताने वाली भी हरमनप्रीत कौर ही है। साल 2009 में करियर की शुरूआत करने वाली कौर ने अब तक 8000 से ज्यादा रन बनाये है। अक्टूबर 2026 में उन्होंने कप्तानी छोड़ कर बतौर प्लेयर खेलने का फैसला किया।
मनजीत कौर – Manjeet Kaur
अपनी प्रतीभा और तेज तर्रार स्प्रिंट दौड़ से अच्छे अच्छे के दांत खट्टे करने के मामले में जालंधर की मनजीत कौर भी पीछे नहीं है। 4 अप्रैल 1982 को पंजाब के जालंधर में जन्मी मनजीत एक त्सान परिवार से आती थी.. घरवाले नहीं चाहते थे कि मनजीत रनर बने, लेकिन पिता ने पूरा सपोर्ट किया.. उनके पिता ने ही उन्हें और उनकी बहन मंदीप कौर को शुरुआती ट्रेनिंग दी। वो लगातार 4-4 दौड़ने की प्रेक्टिस करती थी.. पहली बार 2004 में 400मीटर की दौड़ को 51.05 सेकेंड में पूरा कर रिकॉर्ड कायम किया था, जिसने उन्हें एक पहचान दे दी। इसके बाद 2006 में दोहा में गोल्ड और 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड जीता। उनके योगदान के लिए 2005 में उन्हें अर्जुन पुरूस्कार नवाजा गया औऱ साथ ही पंजाब पुलिस में एसपी के पद पर सेवा करने का मौका भी मिला।
अवनीत सिद्धू – Avneet Sidhu
साल 2008 में बिजिंग ओलंपिक में भारत को शूटिंग में रिप्रेजेंट करने वाली पंजाब की पहली महिला अवनीत सिद्धू एक राइफल शूटर है। 30 अक्टूबर 1981 में पंजाब के बठिंडा में जन्म लेने वाली अवनीत सिद्धू एक किसान परिवार से आती है। सिद्धू ने 2006 में गोल्ड जीता था.. जिसके बाद उन्हें मौका मिला 2008 में बीजिंग ओलंपिक में खेलने का … इसी के साथ उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में खेलने वाली पहली महिला होने का गौरव भी प्राप्त किया। 2008 में उन्हें अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया और पंजाब पुलिस में डीसीपी का पद दिया गया, इस वक्त सो एसपी के पद पर सेवा दे रही है।
हरमिलन बैंस – Harmilan Bains
पंजाब के होशियारपुर में पूर्व रनर माधुरी सिंह के घर 23 जुलाई 1998 को जन्म लेने वाली हरमिलन कौर बैंस मिडल डिस्टेंस ट्रैक रनर है। हरमिलन ने 2022 में एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे, तो वहीं 2021 में 1500 मीटर की दौड़ को पूरा करने में उन्होंने 19 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं 2024 में एशियाई इनडोर चैंपियन में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी मां का अधूरा सपना पूरा किया। वो इस वक्त एथलेटिक्स की दुनिया का चमकता सितारा है।आपको बता दें, ये है वो 5 महिला खिलाड़ी.. जिनकी चमक हमेशा पंजाब के सिर पर ताज की तरह चमकती है। जिन पर हर किसी को गर्व होता है।













































