Badra raghubir yadav: एक बंद कमरा, घुटता हुआ दम और समाज के डर से छिपाई गई वो चीखें, घरेलू हिंसा का ये वो सच है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन स्वतंत्र गायक मंथन और दिग्गज अभिनेता रघुवीर यादव इसे सामने लाए हैं अपने नए गाने ‘बदरा’ के जरिए।
क्या आपने रघुवीर यादव का नया गाना ‘बदरा’ सुना? अगर नहीं सुना, तो समझो बहुत कुछ मिस कर दिया! ये सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि घरेलू हिंसा से जूझ रहे लोगों की एक चीख है। इसमें मॉडर्न इंग्लिश पॉप और हमारी मिट्टी के बुंदेली लोक संगीत का ऐसा फ्यूजन है जो सीधा दिल पर वार करता है।
रघुवीर यादव की आवाज में ये कराह सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी। इस वीडियो में हम जानेंगे कि कैसे संगीत के जरिए इस गहरे दर्द को पर्दे पर उतारा गया है। तो चलिए शुरू करते हैं…
और पढ़ें: 6 फिल्मों में कौन किसपर पड़ा भारी? दशहरे के Box Office क्लैश का पूरा सच
Badra की थीम
सबसे पहले बात करते हैं इस गाने के नाम और इसकी थीम की। ‘बदरा’ का मतलब होता है बादल। लेकिन इस गाने में ये बादल राहत की बारिश नहीं, बल्कि आंसुओं की वो बरसात हैं जो एक पीड़ित इंसान अपने अंदर छुपाए रखता है। इंडी आर्टिस्ट मंथन ने इस ट्रैक के जरिए घरेलू हिंसा यानी डोमेस्टिक वायलेंस के उस पहलू को छुआ है, जिसके बारे में लोग अक्सर बात करने से कतराते हैं—यानी Mental & Emotional Trauma।
अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप और बुंदेलखंड के पारंपरिक लोक संगीत का फ्यूजन
अब आते हैं इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) पर—इसका म्यूजिक! आपने कई फ्यूजन गाने सुने होंगे, लेकिन अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप (Alt-Pop) और बुंदेलखंड के पारंपरिक लोक संगीत का ऐसा मेल पहले कभी नहीं देखा होगा।
एक तरफ मंथन के मॉडर्न इंग्लिश बोल हैं, जो आज की जनरेशन के उस घुटते हुए मानसिक दबाव को दिखाते हैं। वहीं दूसरी तरफ, जैसे ही बैकग्राउंड में दिग्गज कलाकार रघुवीर यादव की आवाज में बुंदेली पंक्तियां गूंजती हैं—”अरे बरसन लागे री जे बदरा…”—तो सच मानिए, रोंगटे खड़े हो जाते हैं। रघुवीर जी की आवाज में जो दर्द, जो कराह और जो ठेठ देसीपन है, वो इस गाने की आत्मा है। इस धुन को शरद जोशी ने तैयार किया है और इसकी मिक्सिंग ऑस्कर विनर टीम के सुमित बब्बर ने की है, जो साफ सुनाई देती है।”
कहानी का अंत बेहद पॉजिटिव
सिर्फ ऑडियो ही नहीं, इसका म्यूजिक वीडियो भी एक शॉर्ट फिल्म की तरह है। वीडियो में एक्ट्रेस श्रेया सिंह और मंथन नजर आ रहे हैं। वीडियो बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है कि कैसे एक महिला एक टॉक्सिक और दमनकारी माहौल में फंसी हुई है। लेकिन इस वीडियो की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ लाचारी नहीं दिखाता। कहानी का अंत बेहद पॉजिटिव है, जहां वो महिला उस जहरीली परिस्थिति को पीछे छोड़कर, अपने हक के लिए खड़ी होती है और एक नई राह चुनती है—यानी विक्टिम से सर्वाइवर बनने का सफर।”
इस गाने ने सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई
मनोरंजन से परे, मेकर्स ने इस गाने के जरिए एक बहुत जरूरी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई है। वीडियो के आखिर में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का हेल्पलाइन नंबर 14490 और महिला हेल्पलाइन 181 बकायदा फ्लैश किया गया है, ताकि अगर कोई इस दर्द से गुजर रहा है, तो उसे पता हो कि वह अकेली नहीं है।
तो यह था गाने ‘बदरा’ का एक छोटा सा एनालिसिस। यह गाना सिर्फ एक एंटरटेनमेंट पीस नहीं है, बल्कि हमारे समाज के एक कड़वे सच का आईना है। रघुवीर यादव जी की उस दर्दभरी आवाज ने मुझे तो अंदर तक हिला कर रख दिया।
लेकिन आपको क्या लगता है, क्या म्यूजिक और कला के जरिए घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज की सोच को बदला जा सकता है? हमें कमेंट करकें जरूर बताएं












































