देश ही नहीं, विदेश में भी बज रहा है इन 5 पंजाबी गानों का डंका, यूट्यूब से Spotify तक तहलका – Top 5 Punjabi songs

Shikha Mishra | Nedrick News Punjab Published: 16 अक्टूबर 2026, 09:15 PM Updated: 16 अक्टूबर 2026, 09:15 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Punjabi songs: पंजाबी गानों की धूम आज के टाइम में ऐसी है कि जो नॉन Punjabi है वो भी इसे सुनने के बजाय थिरके बिना नहीं रह पाते है। पंजाबी म्यूजिक का पारंपरिक संगीत से ग्लोबली पॉपुलर होने का सफ़र आसान नहीं था, लेकिन धीरे धीरे पंजाबी म्यूजिक ने न केवल भारत के कोने कोने में जगह बनाई बल्कि वो इंडिया के बाहर भी सबसे फेमस म्यूजिक इंडस्टी के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस संगीत को इतना बड़ा बनाने वाले सिंगर्स को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है जिनके दम पर पंजाबी गानों ने स्पोटीफाई से लेकर ग्लोबली धूम मचाई है। अपने इस लेख में हम टॉप 5 पंजाबी सिंगरबके बारे में जानेंगे जिनके गानों ने यूट्यूब से लेकर स्पॉटिफाई के ग्लोबल चार्ट्स तक मचा दिया है धमाल।

1. दिलजीत दोसांझ – Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसाँझ इस वक्त ऐसे एक्टर और सिंगर है, जो एक तरफ तो काफी विवादों में रहते है तो वहीं दूसरी तरफ ग्लोबली सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर है। स्पॉटीफाई पर सलाना उनकी स्ट्रीमिंग 5.8 बीलियन है। वहीं COACHELLA म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले दिल पहले पंजाबी सिंगर बन गए है , इसके अलावा अमेकिका का फेमस लेट नाईट टॉक शो THE TONIGHT SHOW STARRING JIMMY FALLOW में भी मेहमान बन कर जाने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने। उनके होने वाले कॉर्सट की टिकटो के लिए फैंस की मारामारी होती है।  स्पॉटिफाई पर उनका गाला BORN TO SHINE, G.O.A.T और लवर काफी पॉपुलर गाने है।

2. करण औजला – Karan Ahjula

पंजाब में गीतो की मशीन के नाम से फेमस करण औजला उन पंजाबी सिंगर्स में से एक है जिनके एक नही बल्कि दो दो एलबम MAKING MEMORIES और  P-POP CULTURE को 1 बीलियन से भी ज्यादा ईयरली स्ट्रीमिंग मिली थी.. वो पहले ऐसे पंजाबी ग्लोबल सिंगर बने जिनके दो दो एलबम इतने फेमस हुए।  स्पॉटीफाई पर सलाना उनकी स्ट्रीमिंग 7.6 बीलियन है। हिप हॉप चार्ट्स में शामिल होने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी और बढ़ गई. बैड न्यूज फिल्म का गाना तौबा तौबा ने पूरी दुनिया में धूम मचाई थी.. इसके अलावा WINNING SPEECH, FOR A REASON गाने भी काफी पॉपुलर है।

3. गुरु रंधावा – Guru Randhawa

पंजाबी सिंगर की फैन फॉलोइंस की बात करें तो गुरु रंधावा का नाम सबसे ऊपर है। उनका हैंडसम चेहरा और खूबसूरत मुस्कान किसी को भी दीवाना बना दें, लेकिन उनकी गायकी का भी कोई जवाब नहीं। रंधावा ने यूट्यूब चैनल पर 19.8 बीलियन स्ट्रिमिंग का आकड़ा पार कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। वो केवल इंडियन सिंगर के साथ ही परफोर्म नहीं करते बल्कि पिटबुल, ड्रेक, और दुआ लीपा के साथ भी उनके दुएड ने उन्हें ग्लोबली एक बड़ा पंजाबी सिंगर स्थापित कर दिया है। रंधावा के पॉपुलर गानों में HIGH RATED GABRU, LAHORE, SUIT SUIT गाने शामिल है।

4. एपी ढिल्लोंन – AP Dhillon

एपी ढिल्लों एक ऐसे पंजाबी सिंगर है, जो भले ही कनाडा में रहते हो लेकिन उनकी दिल तो पंजाब में ही बसा है। एपी ढिल्लों ने वेस्टर्न सिंथ वेव साउंड औप पंजाबी हिप हॉप म्यूजिक को मिला कर एक नए युग को जन्म दिया है। ग्लोबल टॉप 500 आर्टिस्ट में शामिल होने वाले ढिल्लो पहले पंजाबी सिंगर है। स्पॉटीफाई पर सलाना उनकी स्ट्रीमिंग 5.9 बीलियन है। यूके, कनाडा और अमेरिकी गानो की चाटर्स में वो अक्सर शामिल रहते है। BROWN MUNDE, WITH YOU, THODI SI DARU..उनके कुछ पॉपुलर गाने है।

5. शुभनीत – Shubhneet Singh

अपने अर्बन रैप और हिप हॉप को एक साथ जोड़ कर संगीत को नए आयाम पर ले जाने जाने वाले शुभ, यानि की शुभजीत सिंह.. आज एक ग्लोबल स्टार बन चुके है। स्पॉटिफाई के GLOBAL VIRAL 50 Qj billboard india में जगह बनाने वाले सिंगर शुभ की स्पॉटीफाई पर सलाना स्ट्रीमिंग 4.1बीलियन है। still rollin, supreme जैसे गाने उनके काफी पॉपुलर गाने है। इन सिंगर के कारण ही आज पंजाबी संगीत दुनिया भर में सबकी पहली पसंद बनता जा रहा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds