सिद्धू मर्डर केस में नया खुलासा, इस बदले के लिए की गई हत्या, जाने पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 जून 2022, 05:30 AM Updated: 02 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके अलावा गैंगस्टर पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। वहीं अब पुलिस ने इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लिया है। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के अपराधी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लिया। लेकिन बिश्नोई का कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर भी लॉरेंस ने साफ इंकार कर दिया है। उसने कहा कि उसका और उसके गैंग का कोई रोल नहीं है।वहीं सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर लॉरेंस ने एक खुलासा जरूर किया है। उसने कहा कि मूसेवाला के मर्डर को विक्की मद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया है। 

पंजाब इंडस्ट्री की ये कहानी आई सामने 

इसके अलावा पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रही जंग को लेकर एक अलग ही कहानी सामने आई है। जानकारी में पता लगा है कि पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर अपना पैसा लगाते है। गैंगस्टर उभरते सहित नए कलाकारों पर पैसा लगाकर उनकी एल्बम बनवाते है। इसके बाद होने वाले प्रोफिट को शेयर करते है। यही वजह है कि पंजाब इंडस्ट्री के नए कलाकार गैंगस्टर के कॉन्टेक्ट में आ जाते है। 

सिद्धू मूसेवाला की सुपारी  इस गैंगस्टर को भी मिली 

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के अलावा तिहाड़ में बंद दिल्ली के गैंगस्टर शाहरुख खान से भी स्पेशल सेल की टीम ने पूछताछ की। इससे पहले शाहरुख को भी सिद्धू मूसेवाला को मारने की सुपारी दी गई थी। हालांकि जब तक वो अपने प्लान को अंजाम देता, तब तक उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब में मानसा जिले जवाहरके गांव के पास ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला पर AN-94 से हमला हुआ था। घटनास्थल से AN-94 राइफल की तीन गोलियां बरामद हुई हैं। ये भी जानकारी मिली है कि सिद्धू मूसेवाला पर कुल आठ से दस लोगों ने 30 से ज्यादा राउंड की फायरिंग की। जिसके बाद इस मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने ली थी। गोल्डी तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। मूसेवाला के मर्डर की साजिश यूथ अकाली के नेता विक्की मद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। हालांकि सिद्धू मर्डर केस में पुलिस अब भी छानबीन कर पुख्ता जांच में जुटी हुई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds