हूतियों के निशाने पर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी: अरामको परिसर पर दागी मिसाइल| Saudi Aramco missile attack

Nandani | Nedrick News Iran Published: 14 अक्टूबर 2026, 02:53 PM Updated: 14 अक्टूबर 2026, 02:53 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Saudi Aramco missile attack: सऊदी अरब और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच छिड़ा संघर्ष अब बेहद खतरनाक और गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। मंगलवार देर रात सऊदी अरब के पूर्वी शहर धहरान में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ के प्रमुख प्रशासनिक परिसर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया। हमले के तुरंत बाद परिसर की इमारत में भीषण आग भड़क उठी। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी की जान जाने या घायल होने की खबर नहीं है।

सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, मिसाइल के सीधे प्रभाव से ऑफिस बिल्डिंग की ऊपरी तीन मंजिलों को भारी नुकसान पहुंचा और वहां आग लग गई, जिसे समय रहते काबू में कर लिया गया। अरामको का यह परिसर कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण ऑपरेशंस और प्रशासनिक नेटवर्क का केंद्र माना जाता है। पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार और सऊदी अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले इस ठिकाने में तेल के कुओं, रिफाइनरियों और निर्यात टर्मिनलों की निगरानी का काम होता है।

और पढ़ें: अगर हमला हुआ तो आज रात ही जंग को तैयार हैं… रूस को नाटो कमांडर की खुली चेतावनी| NATO Russia war warning

रियाद समेत कई शहरों में मिसाइलें और ड्रोन नष्ट| Saudi Aramco missile attack

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बताया कि धहरान के ऊपर एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया, जिसके मलबे के टुकड़े नीचे रिहायशी इलाके में गिरे। इसके अलावा, राजधानी रियाद और देश के दक्षिणी हिस्सों को निशाना बनाकर दागे गए कई सशस्त्र ड्रोन और मिसाइलों को भी एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते मार गिराया।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले मंगलवार को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हूती विद्रोहियों को बार-बार किए जा रहे हमलों के गंभीर परिणाम भुगतने की दो टूक चेतावनी दी गई थी।

हफ्ते भर से जारी हैं भीषण हमले, रियाद एयरपोर्ट पर गई थी 13 जानें

सऊदी अरब में इस वक्त एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन चल रहा है और ठीक इसी दौरान हूतियों ने अपने हमलों की रफ्तार तेज कर दी है। बीते शनिवार को रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भीषण बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसे पिछले एक दशक में सऊदी जमीन पर हुआ सबसे घातक हमला माना जा रहा है। इन लगातार हमलों की वजह से देश में उड़ानों का संचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

धहरान पर इस हमले से पहले ही हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने यमन की राजधानी सना पर गठबंधन के हमलों के बदले ‘कड़े और दर्दनाक’ पलटवार की धमकी दी थी। हूतियों ने खुले तौर पर चेतावनी दी थी कि उनके निशाने पर अरामको का मुख्यालय और रियाद की तेल रिफाइनरी हैं, इसलिए तेल क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारी इन जगहों से दूर रहें।

सना में तेल डिपो पर पलटवार और तेहरान की कूटनीति

जवाबी कार्रवाई में सऊदी गठबंधन ने भी मंगलवार को सना के बाहरी इलाके में स्थित यमन पेट्रोलियम कंपनी के सबाह सेंट्रल स्टेशन और ईंधन डिपो को निशाना बनाया। गठबंधन का कहना है कि यह कार्रवाई हूतियों की हमलावर क्षमता को खत्म करने के लिए की गई है।

सऊदी अरब अब इन हमलों से निपटने के लिए सहयोगी देशों से ज्यादा मदद मांग रहा है, लेकिन उसका सबसे बड़ा सुरक्षा साझेदार अमेरिका अब तक हूतियों के खिलाफ सीधे युद्ध में कूदने से बचता दिख रहा है। दूसरी तरफ, पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी अरब और हूतियों के बीच मध्यस्थता कराने की पेशकश की है। हूतियों के मुख्य समर्थक रहे ईरान का यह प्रस्ताव इस पूरे तनाव में एक नया कूटनीतिक मोड़ ले आया है।

और पढ़ें: ट्रंप का अचानक ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू, जेलेंस्की बोले— मुझसे तो किसी ने पूछा ही नहीं| Trump energy ceasefire Russia

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds