पंचायत और मिर्जापुर को टक्कर! रिलीज होते ही OTT पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है Dupahiya 2

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 10 अक्टूबर 2026, 06:51 PM Updated: 10 अक्टूबर 2026, 06:51 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dupahiya 2: भले ही ओटीटी (OTT) पर हर हफ्ते क्राइम और डार्क थ्रिलर सीरीज की बाढ़ आती हो, लेकिनआज भी सिम्पल कहानियां लोगों का दिल जीतती है। इस समय एक ऐसी वेब सीरीज ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जिसका पहला एपिसोड देखते ही आप पूरी सीरीज एक ही रात में खत्म करने पर मजबूर हो जाएंगे। ओटीटी पर इस समय एक नया किंग राज कर रहा है!

कोई खून-खराबा नहीं, कोई गाली-गलौज नहीं, सिर्फ और सिर्फ प्योर गांव का ड्रामा और हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी। एक ऐसी सीरीज जो इस वक्त नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और इसका पहला एपिसोड ही आपको पूरी सीरीज बिंज-वॉच करने के लिए मजबूर कर देगा! आइए जानते हैं आखिर क्या है इस कहानी में खास ?

और पढ़ें: Farzi 2 में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, शाहिद संग स्क्रीन करेंगी शेयर

Dupahiya 2 की कहानी में क्या है खास

आपको बता दें कि इस सीरीज का नाम है ‘दुपहिया सीजन 2’ (Dupahiya 2), जो हाल ही में 1 अक्टूबर 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज़ हुई है। पहले सीजन में जहां एक ‘चोरी हुई बाइक’ ने पूरे गांव को नचाया था, वहीं इस बार ‘धड़कपुर’ गांव में इससे भी बड़ा बवंडर आया है।

इस सीजन में गांव के सीधे-साधे ‘बनवारी लाल झा’ (गजराज राव) की बंजर जमीन पर एक मोबाइल टावर (5G Tower) लगाने का ऑफर मिलता है। टावर तो बाद में लगता है, लेकिन गांव में अफवाहों का बाजार पहले गर्म हो जाता है। कोई कहता है कि टावर के रेडिएशन से टाइफाइड हो जाएगा, तो कोई इसे ‘सुनामी’ और ‘पुरुषों के नपुंसक’ होने से जोड़ देता है। इसी अंधविश्वास और व्हाट्सएप अफवाहों के बीच जो कॉमेडी निकलती है, वह आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी।

कहानी में सिर्फ मोबाइल टावर ही नहीं, बल्कि कई और मजेदार ट्रैक एक साथ चल रहे हैं। रोशनी अपनी SSC की परीक्षा पास करने के लिए जी-जान लगा रही है, लेकिन उसका एक्स-प्रेमी ‘अमावस’ उसे पास कराने के लिए एक शॉर्टकट का ऑफर देता है। भूगोल गांव में एक ‘महिला इन्फ्लुएंसर’ बनकर सोशल मीडिया पर जमकर मशहूर हो रहा है। इन सबके बीच इंस्पेक्टर मिथिलेश को एक बड़े घोटाले की बू आती है और वह मामले की जांच में जुट जाता है।

इन सितारों ने सीरीज को बनाया खास

इस सीरीज के सुपरहिट होने की सबसे बड़ी वजह इसकी स्टारकास्ट है। गजराज राव और रेणुका शहाणे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बेहतरीन एक्टर क्यों हैं। वहीं ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव की कॉमिक टाइमिंग आपको लोटपोट कर देगी। इस बार सोने पर सुहागा यह है कि भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की एंट्री ने सीरीज के मजे को दोगुना कर दिया है। कुल मिलाकर, 8 एपिसोड की यह सीरीज बिना किसी गाली-गलौज के पूरे परिवार के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। तो क्या आपने दुपहिया का सीजन 2 (Dupahiya 2) देखा, आपका कैसी लगी यह वेब सीरीज हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए,

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds