मकान-दुकान की नई योजना के बीच इन 4 बड़ी वारदातों से कांपा शहर | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 02 अक्टूबर 2026, 10:10 PM Updated: 02 अक्टूबर 2026, 10:10 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की 5 बड़ी और सनसनीखेज खबरों में पहली आरडीसी के वीआईपी इलाके में बर्थडे मनाकर लौट रही युवती से सरेराह छेड़छाड़। बचाने आए भाई और दोस्तों पर मनचलों और कैफे बाउंसर्स ने किया पिस्टल और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला। 112 हेल्पलाइन पर भी नहीं उठी कॉल। दूसरी खबर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और हुआ भारी पथराव। इलाके में फैली दहशत, हरकत में आई वेव सिटी पुलिस ने 24 उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

तीसरी खबर खोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे टॉयलेट करने से मना करने पर दबंग युवक ने महिला दुकानदार के चेहरे पर मारा जूता। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR। चौथी खबर नई स्कॉर्पियो से नैनीताल घूमने जा रहे गाजियाबाद के राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी की डंपर से टक्कर में दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर।

और पांचवी खबर आवास विकास परिषद मंडोला विहार में ला रहा है ‘ऊपर मकान, नीचे दुकान’ की शानदार योजना। दीपावली पर मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास आशियाने और रोजगार का सुनहरा मौका। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार ये जानते हैं।

और पढ़ें: डॉक्टर सुसाइड केस से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग तक | Top 5 Ghaziabad News

 गंदगी करने से रोका तो महिला पर जूता ताना!

गाजियाबाद की पहली खबर खोड़ा थाना क्षेत्र से है। जहां एक महिला दुकानदार को जूते से मारने और जमीन पर पटकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर न्याय की गुहार लगाने के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह घटना 29 सितंबर 2026 की शाम करीब सवा सात बजे की है। पीड़ित महिला सड़क किनारे अपनी दुकान (स्टॉल) पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और दुकान के पास ही टॉयलेट (पेशाब) करने लगा। जब महिला ने उसे वहां गंदगी करने से मना किया, तो वह भड़क गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने पैर से अपना जूता निकाला और महिला के चेहरे पर दे मारा। उसने महिला को धक्का देकर सड़क पर भी गिरा दिया। इस हमले के कारण महिला की आंख के पास और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

आरोप है कि युवक के साथ मौजूद उसकी पत्नी ने भी पीड़ित महिला के साथ बेहद अभद्र व्यवहार, अश्लीलता और मारपीट की। जब आसपास के लोग वहां इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी दंपती महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता का कहना है कि पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी फुटेज उन्होंने पुलिस को भी सौंपी थी। शुरुआत में कार्रवाई न होने से परेशान होकर महिला ने खुद का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से मदद की अपील की।

वीडियो वायरल होते ही खोड़ा थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। खोड़ा थाना प्रभारी (SHO) नरेश शर्मा के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रामनगर में भीषण सड़क हादसा! (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर गाजियाबाद निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत। उत्तराखंड के रामनगर में काशीपुर-रामनगर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक डंपर और नई स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चला रहे गाजियाबाद निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद का यह निवासी अपनी पत्नी के साथ नई काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से नैनीताल घूमने जा रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब हल्दुआ के पास चौधरी ढाबा के समीप यह दुर्घटना हुई। कार काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही थी, जबकि पीरूमदारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाला गाजियाबाद का युवक राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी था। दुर्घटना में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रामनगर के कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास में हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और गाजियाबाद में उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर डासना क्षेत्र से है। जहां कुरैशियान मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हिंसक झड़प बृहस्पतिवार (1 अक्टूबर 2026) देर रात डासना के कुरैशियान मोहल्ले में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर उतर आए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार किए गए और छतों व रास्तों से भारी पथराव हुआ। इस हमले के चलते सड़क पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

इस आपसी मारपीट और पत्थरों की चपेट में आने से दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डासना हल्का प्रभारी दारोगा विनोद कुमार पांडेय की शिकायत पर वेव सिटी थाने में बृहस्पतिवार देर रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस खूनी संघर्ष और उपद्रव फैलाने के आरोप में कुल 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

(Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर वीआईपी इलाके आरडीसी यानी राज नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर से है, जहां महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक कैफे में जन्मदिन मनाकर लौट रही युवती के साथ कुछ मनचलों ने सरेराह छेड़छाड़ की और उसे जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया। जब युवती के भाई और दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पिस्टल से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। पीड़िता अपने भाई और दोस्तों के साथ आरडीसी स्थित ‘पंछी कुल्फी वाला’ के पास खड़ी थी। वह अपना जन्मदिन मनाकर घर लौटने की तैयारी में थी। इसी दौरान पास के मॉल से दो युवक आए और युवती के साथ सरेआम अभद्रता व छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को जबरन हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। जब भाई और साथियों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने एक कैफे से अपने करीब 6-7 बाउंसर और साथियों को हथियारों के साथ बुला लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और पिस्टल की बट से पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया।

पीड़िता का आरोप है कि जब वारदात हो रही थी, तब उन्होंने भाई के मोबाइल से पुलिस सहायता नंबर 112 पर कई बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जब हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए, तब एक स्थानीय राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। हालांकि, जब तक पुलिस बल मौके पर पहुंचा, सभी आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए कविनगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी बाउंसर अभिषेक चौधरी उर्फ बच्चू सिंह और उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

 15 लाख में अपना प्लॉट (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर आवास विकास परिषद से है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) लोनी क्षेत्र में स्थित मंडोला विहार योजना में पहली बार एक अनोखी और प्रीमियम भूखंड योजना लाने जा रही है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सफल आवेदकों को एक ही प्लॉट पर नीचे दुकान और ऊपर मकान (आवास) बनाने की अनुमति होगी। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है जो दिल्ली-एनसीआर के पास बेहद कम बजट (करीब 15 लाख रुपये से शुरू) में अपना घर और रोजगार दोनों शुरू करना चाहते हैं।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, परिषद पहली बार इस तरह के प्रीमियम मिक्स्ड-यूज भूखंड की योजना ला रहा है। ड्रॉ में सफल होने वाले लोग ग्राउंड फ्लोर पर व्यावसायिक दुकान और उसके ऊपर रहने के लिए मकान बना सकेंगे। योजना के तहत लोगों को ₹15 लाख के शुरुआती बजट में प्लॉट उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है, जिससे मध्यम और कम आय वर्ग के लोगों का दिल्ली के नजदीक जमीन का सपना पूरा हो सके।

इन भूखंडों का आवंटन पूरी तरह से सार्वजनिक लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह प्रोजेक्ट सीधे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे बसा है, जिसका एंट्री और एग्जिट पॉइंट इसी योजना के पास है। यहाँ से दिल्ली का शिव विहार मेट्रो स्टेशन महज 9 किलोमीटर और कश्मीरी गेट आईएसबीटी सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर है।

यह क्षेत्र गाजियाबाद के प्रमुख इंडस्ट्रियल हब ट्रोनिका सिटी के बिल्कुल करीब विकसित हो रहा है, जिससे भविष्य में यहाँ प्रॉपर्टी के रेट्स और कमर्शियल वैल्यू तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

आवेदन और भुगतान के नियम

परिषद आवेदकों को दो तरह के विकल्प देती है। यदि कोई आवेदक आवंटन के 60 दिनों के भीतर एकमुश्त (फुल पेमेंट) भुगतान करता है, तो उसे परिषद के नियमानुसार 5% तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा आसान किश्तों (EMI) की सुविधा भी उपलब्ध होगी। भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, इसमें आवेदन कर सकता है। हालांकि, परिषद के नियम के मुताबिक आवेदक का उस संबंधित नगर क्षेत्र में पहले से कोई अन्य सरकारी आवास या भूखंड आवंटित नहीं होना चाहिए।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds