सुनीता मेरे बिना ही हनीमून पर चली गई थीं… जब अनिल कपूर ने खोला अपनी शादी का वो राज, जिसे सुन हर कोई रह गया दंग! Anil Kapoor marriage secrets

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 01 अक्टूबर 2026, 05:13 AM Updated: 01 अक्टूबर 2026, 05:13 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Anil Kapoor marriage secrets: बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर इन दिनों अपने नए क्विज रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप वन परसेंट’ (India’s Top 1%) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो की होस्टिंग करते हुए अनिल न सिर्फ कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती-मजाक करते दिखते हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने और मजेदार किस्से भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी शादी के शुरुआती दिनों का एक ऐसा राज खोला, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक और फैंस हैरान रह गए। अनिल कपूर ने हंसते हुए खुलासा किया कि शादी के बाद उनकी पत्नी सुनीता कपूर अकेले ही हनीमून मनाने चली गई थीं।

और पढ़ें: काजी से मुझे प्योर नफरत है… रीति तिवारी के बयान से मचा बवाल, कैप्टन गुल्लू ने 80% राशन पर खेला बड़ा दांव| Bigg Boss 20 highlights

कंगना की ‘क्वीन’ का जिक्र आया तो याद आईं पत्नी सुनीता| Anil Kapoor marriage secrets

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को चार दशक (40 साल से ज्यादा) का वक्त बीत चुका है। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। शो के दौरान बातचीत में जब कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ का जिक्र छिड़ा, तो अनिल को अपनी असली ‘क्वीन’ यानी पत्नी सुनीता की याद आ गई।

अनिल ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि उनका हनीमून आम जोड़ों जैसा बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा, “सुनीता अकेले ही हनीमून पर गई थीं, मैं काम की वजह से उनके साथ नहीं जा सका था।” हालांकि, हनीमून मिस करने के बावजूद अनिल ने मुस्कुराते हुए कहा कि सुनीता हमेशा से उनके दिल की रानी रही हैं और आज भी उनके दिल पर उन्हीं की हुकूमत चलती है।

प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी लव स्टोरी, शादी के लिए रखी थी अजीब शर्त

अनिल और सुनीता की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड मसाला फिल्म से कम नहीं रही है। दोनों का रिश्ता एक प्रैंक कॉल के जरिए शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे मुलाकातों और फिर प्यार में बदल गया। अनिल कई मौकों पर खुलकर बता चुके हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में जब वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तब सुनीता ने उनका हर कदम पर साथ दिया और घर को मजबूती से संभाला।

इसी बातचीत में अनिल ने शादी से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प शर्त का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “सुनीता ने मुझसे सिर्फ एक शर्त पर शादी की थी कि वह शादी के बाद कभी किचन में कदम नहीं रखेंगी और खाना नहीं बनाएंगी। उनकी यह शर्त सुनकर मुझे तुरंत समझ आ गया था कि अगर उनके ठाठ-बाट बरकरार रखने हैं, तो मुझे दिन-रात बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।”

क्या है शो ‘इंडिया के टॉप 1%’?

अनिल कपूर का यह शो एक इंटरनेशनल फॉर्मेट पर आधारित दिलचस्प क्विज शो है। भारत से पहले यह फॉर्मेट अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, यूक्रेन, स्पेन, तुर्की और मैक्सिको जैसे देशों में भारी सफलता हासिल कर चुका है। भारत में इसका प्रीमियर 5 सितंबर को हुआ था और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो में तेज-तर्रार सवालों के बीच अनिल कपूर का यही बिंदास अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

और पढ़ें: मालाबार हिल में अक्षय खन्ना ने खरीदा ₹33.26 करोड़ का लग्जरी घर, चुकाई करीब ₹2 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी! Akshaye Khanna net worth

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds