Pitru Paksha: हिंदू धर्म में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि यदि किसी व्यक्ति की कोई संतान नहीं है, तो उसका पिंडदान कौन करेगा? क्या उसकी आत्मा को कभी मुक्ति नहीं मिलेगी? गया जी के कर्मकांडी पुरोहितों और शास्त्रों के अनुसार, सनातन परंपरा में इसके लिए एक बेहद स्पष्ट और सुंदर व्यवस्था दी गई है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि संतान न होने की स्थिति में किन लोगों को पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने का अधिकार प्राप्त है।
और पढ़ें: मुंबई के 5 सबसे भव्य पंडाल, जहाँ दर्शन करने से पूरी होती है हर मन्नत! | Ganpati Pandal 2026
कौन कर सकता है पिंडदान ?
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में गया जी के प्रसिद्ध कर्मकांडी पुरोहित चंदन कुमार कौशिक ने बताया कि सनातन धर्म का विधान इतना व्यापक है कि कोई भी मृत आत्मा पिंडदान और तर्पण से वंचित नहीं रह सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को जीवनकाल में यह चिंता हो कि उसके बाद उसका पिंडदान करने वाला कोई नहीं होगा, तो शास्त्रों में ‘जीवा श्राद्ध’ (Jeeva Śrāddha) का विशेष प्रावधान है। इसके तहत व्यक्ति अपने जीवित रहते हुए ही गया धाम में स्वयं का श्राद्ध कर्म पूर्ण कर मोक्ष का मार्ग सुनिश्चित कर सकता है।
खुद का पिंडदान का नियम कठिन (Pitru Paksha)
कोई भी व्यक्ति अपने जीवित रहते हुए गया जी आकर विद्वान ब्राह्मणों की देखरेख में स्वयं का पिंडदान और श्राद्ध कर्म कर सकता है। इसके लिए कुछ कठिन नियम और धार्मिक शर्तें होती हैं, जैसे कि व्यक्ति को सोने या कुश (घास) का पुतला बनाकर प्रतीकात्मक रूप से यह अनुष्ठान करना होता है। यदि किसी को अपने पूर्वजों के नाम या गोत्र की जानकारी नहीं है, तो गया जी के पुरोहित “कश्यप गोत्र” के नाम से संकल्प करवाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समस्त मानव जाति की उत्पत्ति ऋषि कश्यप से मानी गई है। इसलिए, कश्यप गोत्र का नाम लेकर किया गया पिंडदान सीधे पितरों तक पहुँच जाता है।
पुरोहित चंदन कुमार कौशिक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति जीवा श्राद्ध नहीं भी कर पाता है, तो भी उसकी मृत्यु के बाद शास्त्रों में निहित एक निश्चित अधिकार-क्रम के अनुसार परिवार का कोई भी सदस्य उसका पिंडदान कर सकता है।
ऑनलाइन या वर्चुअल पिंडदान का किया विरोध
गया जी के पंडा समाज का स्पष्ट मत है कि पिंडदान एक भौतिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो श्रद्धा और स्पर्श पर आधारित है। यही कारण है कि हाल ही में गया जी के पुरोहितों ने ‘ऑनलाइन या वर्चुअल पिंडदान’ की व्यवस्था का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि फल्गु नदी के तट पर बैठकर, जौ/चावल के पिंड बनाकर और अक्षयवट की छाया में पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच स्वयं उपस्थित होकर किया गया दान ही पितरों को मोक्ष दिलाता है।












































