न भट्टी में तपाना, न बार-बार उबालना! चीन ने खोजा कच्चा तेल साफ करने का जादुई तरीका, 91% ऊर्जा की होगी बचत| China crude oil refining news

Nandani | Nedrick News China Published: 15 सितम्बर 2026, 05:26 AM Updated: 15 सितम्बर 2026, 05:36 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

China crude oil refining news: कच्चे तेल से हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चलने वाली गाड़ियां, पेट्रोल, डीजल और गैस हासिल करते हैं। यहां तक कि प्लास्टिक से लेकर कई औद्योगिक सामान भी इसी कच्चे तेल की बदौलत बनते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कच्चे तेल से इन अलग-अलग चीजों को अलग करने में अरबों रुपये की एनर्जी सिर्फ ईंधन के रूप में जलकर खाक हो जाती है। अब चीन के वैज्ञानिकों ने तेल रिफाइनिंग का पूरा गणित ही बदलकर रख दिया है। उन्होंने कच्चे तेल को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की एक ऐसी क्रांतिकारी तकनीक ईजाद की है, जिससे रिफाइनिंग प्रोसेस में लगभग 91 फीसदी तक ईंधन की बचत होगी। जानकारों का मानना है कि अगर यह तकनीक भारत के हाथ लग जाए, तो देश की तेल कंपनियों के हर साल अरबों रुपये बच सकते हैं और इसका सीधा फायदा आम जनता को पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत के रूप में मिल सकता है।

और पढ़ें: टूटने की कगार पर UK? स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के नेता पहली बार एक साथ, लंदन से मांगी आजादी| UK independence referendum

अब तक क्या था तरीका और क्यों होती थी इतनी बर्बादी? China crude oil refining news

कच्चा तेल जमीन से निकलने के बाद सीधे इस्तेमाल के लायक नहीं होता। इसमें कई तरह के रासायनिक घटक मिले होते हैं। अब तक दुनिया भर की रिफाइनरियों में ‘थर्मल डिस्टिलेशन’ तरीका अपनाया जाता है। यानी तेल को विशालकाय भट्टियों में बेहद ऊंचे तापमान पर बार-बार खौलाया जाता है। अलग-अलग पदार्थ अलग-अलग तापमान पर उबलकर भाप बनते हैं, फिर उन्हें ठंडा करके वापस तरल रूप में छांटा जाता है। इस पूरे चक्र में बेतहाशा बिजली और ईंधन खर्च होता है, जो रिफाइनिंग प्रक्रिया का सबसे खर्चीला हिस्सा है।

चीन ने कैसे बदला खेल: नैनोमीटर वाली झिल्ली से मॉलिक्यूल की छंटनी

चीन के डालियान इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल फिजिक्स के वैज्ञानिकों ने तेल को भट्टी में उबालने का झंझट ही खत्म कर दिया है। उन्होंने विशेष नैनो-मेम्ब्रेन (अल्ट्रा-थिन झिल्लियों) का इस्तेमाल करके मॉलिक्यूल्स के आकार और उनके रासायनिक गुणों के आधार पर उन्हें सीधे अलग करने की विधि तैयार की है।

इस तकनीक में मॉलिक्यूल्स के बीच का अंतर इतना बारीक होता है कि जिसे सामान्य नजरों से देखना नामुमकिन है:

  • पहला चरण: इसमें लगभग 0.1 नैनोमीटर के मामूली अंतर वाले मॉलिक्यूल्स को छांटा जाता है। पहली झिल्ली छोटे और सीधे मॉलिक्यूल्स को अलग करती है, जिनका उपयोग बड़े औद्योगिक रसायन बनाने में होता है।
  • दूसरा चरण: बचे हुए तेल को दूसरी खास झिल्ली से गुजारा जाता है। यहां अंतर 0.01 नैनोमीटर से भी कम का होता है। यह झिल्ली प्लास्टिक, रेजिन और सिंथेटिक फाइबर बनाने वाले घटकों को अलग कर देती है, जबकि बाकी बचे हिस्से को सीधे पेट्रोल बनाने के काम में लिया जा सकता है।

लैब में हल्के कच्चे तेल के 15 घटकों वाले मिश्रण पर जब इसका परीक्षण किया गया, तो 85 से 90 प्रतिशत तक उपयोगी उत्पाद सफलतापूर्वक हासिल हुए। सबसे बड़ा करिश्मा यह रहा कि इस प्रक्रिया में पारंपरिक तरीके के मुकाबले 91 प्रतिशत कम ऊर्जा खर्च हुई।

भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित हो सकती है यह तकनीक?

भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ताओं और रिफाइनर्स में से एक है। देश की सालाना रिफाइनिंग क्षमता 27 करोड़ टन से भी ज्यादा है। कच्चे तेल को साफ करने में भारतीय रिफाइनरियां हर एक लाख बैरल पर भारी-भरकम पूंजी ईंधन पर खर्च करती हैं। अगर भविष्य में इस तकनीक का इस्तेमाल भारतीय संयंत्रों में संभव हुआ, तो कंपनियों की उत्पादन लागत में ऐतिहासिक गिरावट आएगी। इससे न सिर्फ विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी, बल्कि देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को काबू में रखने में भी बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

और पढ़ें: जिस समझौते पर लगा था नाटो वाला मुहर, वो महीने भर में फुस्स! सऊदी पर हमलों की ऐसी दास्तान जिसने सबको हिला दिया| Makkah Defense Agreement

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds