सावधान! आपके पास भी हैं ज्यादा सिम? तुरंत ब्लॉक हो जाएगा नंबर, DoT का नया फरमान! | SIM Card New Rules

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 20 अगस्त 2026, 07:25 PM Updated: 20 अगस्त 2026, 07:25 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

SIM Card New Rules: सावधान! क्या आपके पास भी 2 या 3 से ज्यादा सिम कार्ड हैं? तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है! देश में बढ़ते साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम कार्ड (SIM Card) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम सिम कार्ड रखने की नई सीमा तय कर दी है, जिसका उल्लंघन करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि क्या है ये नए नियम कब और कैसे किया जाएगा लागू?

और पढ़ें: सड़क पर गड्ढा दिखा और ठेकेदार फंसा! बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI ऐप जो 4 सेकंड में निकालेगा कच्चा-चिट्ठा | AI Pothole Detector

क्या हैं नए नियम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम कार्ड रखने की अधिकतम सीमा तय कर दी है। बता दें कि सामान्य राज्यों में एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड रख सकता है। लेकिन विशेष राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए यह सीमा केवल 6 सिम है।

सीमा पार होने पर क्या होगा? (SIM Card New Rules)

यदि आपके पास तय सीमा से अधिक सिम कार्ड हैं, तो सरकार और टेलीकॉम कंपनियां निम्नलिखित सख्त कार्रवाई करेंगी। तय सीमा पार होने पर टेलीकॉम कंपनियां आपको नया सिम कार्ड देने से तुरंत मना कर देंगी। आपके नाम पर चल रहे एक्स्ट्रा नंबर्स को सस्पेंड या हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा। सभी टेलीकॉम ऑपरेटर अब सरकार के केंद्रीय DIP सिस्टम का उपयोग करेंगे। इसमें तय सीमा पार करने वाले ग्राहकों की तस्वीरें और विवरण रियल-टाइम में अपडेट होंगे, जिससे फर्जीवाड़ा तुरंत पकड़ा जाएगा।

मैसेजिंग ऐप्स के लिए ‘सिम बाइंडिंग’ नियम

सरकार ने ऑनलाइन सुरक्षा को कड़ा करने के लिए ऐप कनेक्टिविटी के नियम भी बदल दिए हैं। अब WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स बिना एक्टिव सिम कार्ड के फोन में नहीं चलेंगे। जैसे ही आप फोन से सिम कार्ड बाहर निकालेंगे, ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। इससे सिम स्वाइप और प्रोफाइल क्लोनिंग जैसे साइबर अपराधों पर लगाम लगेगी।

कब से लागू हो रहा है यह नियम? (SIM Card New Rules)

दूरसंचार विभाग (DoT) इन सभी कड़े नियमों को 24 अगस्त 2026 से पूरे देश में अनिवार्य रूप से लागू करने जा रहा है। इस तारीख के बाद नियम का उल्लंघन करने वाले सभी नंबर्स पर तुरंत कानूनी और तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसलिए समय रहते अपने नाम पर रजिस्टर्ड अतिरिक्त सिम की जांच जरूर कर लें।

घर बैठे कैसे चेक और ब्लॉक करें अपने नाम के सिम?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर चुपके से कोई फर्जी सिम तो नहीं चल रहा, या आप अपने पुराने एक्स्ट्रा सिम बंद करना चाहते हैं, तो सरकार के आधिकारिक Sanchar Saathi (TAFCOP) पोर्टल का उपयोग करें। इसकी आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर जाएं।
  • TAFCOP चुनें: होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाकर ‘Know Your Mobile Connections (TAFCOP)’ पर क्लिक करें।
  • नंबर दर्ज करें: अपना मौजूदा एक्टिव मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Validate Captcha’ पर क्लिक करें।
  • OTP डालें: आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे भरकर लॉगिन करें।
  • लिस्ट देखें: लॉगिन करते ही स्क्रीन पर उन सभी मोबाइल नंबर्स की लिस्ट आ जाएगी जो आपकी आईडी (आधार कार्ड आदि) पर चल रहे हैं।
  • एक्शन लें (ब्लॉक करें): यदि कोई नंबर आपका नहीं है या आप उसे बंद करना चाहते हैं, तो उस नंबर के आगे दिए गए बॉक्स को टिक करें और ‘Not My Number’ या ‘Not Required’ का विकल्प चुनकर रिपोर्ट सबमिट कर दें।

सरकार जांच के बाद उस संदिग्ध या अनचाहे सिम कार्ड को हमेशा के लिए ब्लॉक कर देगी।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds