आधार-RC में नाम अलग तो नहीं बनेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट से लेकर GDA के बुलडोजर एक्शन तक! | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 20 अगस्त 2026, 07:00 PM Updated: 20 अगस्त 2026, 07:00 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की खबरें जो आज दिनभर सुर्खियों में बनी रहीं। शालीमार गार्डन में महज 20 के लिए हुए खूनी खेल की, तो वहीं महागुनपुरम सोसाइटी में बॉक्सर छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के बड़े एक्शन पर भी नज़र डालेंगे। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि कैसे गाजियाबाद में बीजेपी का नया ठिकाना अब बेहद आलीशान और हाईटेक होने जा रहा है।

वहीं, मटियाला में अवैध निर्माण पर चले जीडीए के बुलडोजर और उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के उस नए नियम की भी चर्चा करेंगे, जिसने वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: कहीं नगर निगम की बड़ी लापरवाही तो कहीं 19 साल बाद मिली खुशखबरी | Top 5 Ghaziabad News

20 के लिए की दोस्त की हत्या

गाजियाबाद की पहली खबर शालीमार गार्डन से जहां थाना पुलिस ने मात्र 20 रुपये के लेनदेन को लेकर अपने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी समीर उर्फ गुड्डू (गट्टू) को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक मुस्ताक अली (22 वर्ष) ने अपने दोस्त समीर से शराब/नशे के लिए 20 रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी समीर ने मुस्ताक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए मुस्ताक घर के अंदर भी भागा, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी समीर के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

बॉक्सर छात्र प्रथम की संदिग्ध मौत  (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर कविनगर थाना क्षेत्र से जहां महागुनपुरम सोसाइटी में हुई 12वीं के छात्र और उभरते बॉक्सर प्रथम की मौत के मामले में कविनगर थाना पुलिस ने अब उसकी प्रेमिका, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या (मर्डर) का केस दर्ज कर लिया है। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रथम के पिता अमित कांत की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत युवती, उसके पिता और भाई के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

परिजनों के मुताबिक, प्रथम का महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। घटना वाले दिन वह अपनी इसी गर्लफ्रेंड से मिलने वहां गया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार प्रथम लिफ्ट से 14वीं मंजिल पर गया था। लेकिन पुलिस को उसका मोबाइल फोन टूटी हुई स्क्रीन के साथ 10वीं मंजिल की सीढ़ियों पर मिला, जिससे इस पूरी घटना पर गहरा सस्पेंस बना हुआ है।

पिता का आरोप है कि प्रेमिका और उसके परिवार ने मिलकर प्रथम की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के इरादे से उसे नीचे फेंक दिया, ताकि यह मामला आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस इस समय प्रथम के टूटे हुए मोबाइल फोन को ठीक कराकर उसके कॉल डेटा और चैट को खंगालने में जुटी है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

भाजपा का 6 करोड़ की जमीन पर बनने वाला नया हाईटेक कार्यालय (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला और महानगर कार्यालय का पता जल्द ही बदलने जा रहा है। पार्टी अब मधुबन बापूधाम इलाके में अपना नया और भव्य कार्यालय बनाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि भाजपा ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) से मधुबन बापूधाम में 1200 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा है।

इस जमीन की रजिस्ट्री 6 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में पूरी की गई है। इस जमीन पर भाजपा का एक आलीशान और आधुनिक पांच मंजिला भवन तैयार किया जाएगा। नए कार्यालय में आईटी सेल, बड़े कॉन्फ्रेंस रूम, मीडिया सेंटर, हाईटेक मीटिंग हॉल और वरिष्ठ नेताओं के रुकने की विशेष व्यवस्था होगी। पार्टी का वर्तमान मुख्य कार्यालय नेहरू नगर इलाके में चल रहा है, जिसे जल्द ही नए ठिकाने पर शिफ्ट किया जाएगा।

अवैध निर्माण पर जीडीए का बुलडोजर एक्शन (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर अवैध निर्माण पर जीडीए की बड़ी कार्वाई को लेकर है। जहां जीडीए की प्रवर्तन टीम ने मटियाला क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीडीए (GDA) की जोन-3 प्रवर्तन टीम ने मटियाला गांव के क्षेत्र में करीब 5,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए अवैध और अनाधिकृत निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए दो फार्म हाउस को सील किया गया है,

जिसमें मोहित नामक व्यक्ति का 700 वर्गमीटर में बना फार्म हाउस भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों और निर्माणकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर बुलडोजर एक्शन पूरा किया गया। प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध कॉलोनियों और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आरसी-आधार लिंक में नाम मिसमैच होने से प्रदूषण सर्टिफिकेट की समस्या (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में वाहन (Vahan) पोर्टल के नए तकनीकी अपडेट को लेकर है। जहां वाहनों की आरसी (RC) और आधार कार्ड में दर्ज नाम का मिलान (Spelling Match) न होने से मोबाइल नंबर अपडेट होना बंद हो गया है। इसके कारण वाहन स्वामियों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग ने वाहन पोर्टल पर सुरक्षा और डेटा की शुद्धता बढ़ाने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) को अनिवार्य कर दिया है। यदि आपके आधार कार्ड और गाड़ी की आरसी (RC) में नाम की स्पेलिंग में थोड़ा सा भी अंतर (जैसे- Kumar या Kumari का फर्क या उपनाम न होना) है, तो सिस्टम मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति नहीं देता।

नियमों के मुताबिक, जब तक वाहन पोर्टल पर सही मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा, तब तक प्रदूषण केंद्र आपका प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUCC) जारी नहीं कर सकते। इसके चलते लोग आरटीओ (RTO) कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको दोनों में से किसी एक दस्तावेज़ का नाम ठीक कराना होगा। यदि आपकी आरसी (RC) में नाम सही है और आधार में गलती है, तो तुरंत किसी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर या UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से अपने आधार कार्ड का नाम ठीक करवाएं।

यदि आधार में नाम सही है और आरसी में गलती है, तो आपको परिवहन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन ‘आरसी करेक्शन’ के लिए आवेदन करना होगा या अपने स्थानीय आरटीओ (RTO) कार्यालय जाकर इसे मैन्युअल रूप से ठीक कराना होगा। जैसे ही दोनों दस्तावेजों में नाम एक जैसा हो जाएगा, आपका मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट हो जाएगा और प्रदूषण प्रमाणपत्र आसानी से बन जाएगा

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds