The Kashmir Files के लिए फिल्म की स्टार कास्ट ने ली कितनी फीस? जानिए किसने वसूली सबसे तगड़ी रकम…?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

द कश्मीर फाइल्स फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान आया कि इसने बड़ी बड़ी फिल्मों को हिलाकर रख दिया। यहां तक कि इसके आगे अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की बच्चन पांडे तक नहीं चल पाई। अक्षय की बच्चन पांडे, द कश्मीर फाइल्स की सुनामी में उड़ गई।

कश्मीरी पंडितों के साथ 32 साल पहले हुई जो कुछ हुआ, वो कहानी जानने के लिए दर्शक थिएटर में चले आ रहे हैं। यही वजह है कि इसका कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। कश्मीर फाइल्स ने अब तक 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमा लिए। मूवी जिस तरह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही, उससे ये कहा जा सकता है कि फिल्म के कलाकारों की मेहनत रंग लाई। अनुपम खेर से लेकर दर्शन कुमार तक हर किसी के काम की काफी तारीफ हो रही है। इसके साथ ही द कश्मीर फाइल्स में काम करने के लिए इन सितारों ने अच्छी खासी फीस भी चार्ज की है। आइए जान लेते हैं फिल्म में काम करने पर किसको कितनी फीस मिली…

अनुपम खेर 

सबसे पहले बात कर लेते हैं अनुपम खेर की। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम एक कश्मीरी पंडित पुष्कर नाथ के रोल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में दमदार काम किया। हर तरफ अनुपम की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने एक करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

मिथुन चक्रवर्ती 

अब बात करते हैं मिथुन चक्रवर्ती की, जो फिल्म में IAS ब्रह्म दत्त के रोल में नजर आए। मिथुन का फिल्म में रोल काफी अहम था और उन्होंने इसे काफी अच्छे से निभाया भी है। बताया जा रहा है कि वो मिथुन चक्रवर्ती ही हैं, जिन्होंने कश्मीर फाइल्स के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज की। उन्होंने इस फिल्म के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लिए हैं। 

दर्शन कुमार 

फिल्म का मेन किरदार कृष्णा पंडित यानी दर्शन कुमार हैं। द कश्मीर फाइल्स की पूरी कहानी उनके ही इर्द-गिर्द घूमती नजर आती हैं। फिल्म में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के जरिए दर्शन ने लोगों के दिलों को छुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शन कुमार को द कश्मीर फाइल्स के लिए 43 लाख के करीब की फीस मिली है। 

पल्लवी जोशी 

पल्लवी जोशी भी फिल्म में एक अहम रोल में नजर आती हैं। उन्होंने एक ऐसे प्रोफेसर का रोल निभाया हैं, जो अपने स्टूडेंट को ‘कश्मीर की आजादी’ के लिए भड़काती हैं। राधिका मेनन के उनके इस किरदार से लोग नफरत करने लगते हैं। पल्लवी का फिल्म में काम कमाल का है। पल्लवी की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका मेनन के इस रोल के लिए उन्हें 50 से 60 लाख के बीच की फीस दी गई है।

बाकी कलाकारों की फीस

फिल्म में दूसरे किरदारों की बात करें तो DGP हरि नारायण रोल में नजर आए पुनीत इस्सर ने फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज की। इतनी ही फीस एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने लक्ष्मी दत्त का रोल प्ले करने के लिए ली। उन्हें भी 50 लाख भी मिले। वहीं आतंकी बिट्टा कराटे के रोल में नजर आए चिन्मय मंडेलकर ने 20 लाख लिए। बात विवेक अग्निहोत्री की करें तो उन्हें फिल्म के डायरेक्शन के लिए एक करोड़ की फीस दी गई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds