किम कार्दाशियां के SKIMS की भारत में एंट्री, दिल्ली-मुंबई से शुरू होगा ग्लोबल फैशन का नया चैप्टर| SKIMS India launch

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 07 अगस्त 2026, 03:13 AM Updated: 07 अगस्त 2026, 03:13 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

SKIMS India launch: अमेरिकी रियलिटी स्टार और बिजनेसवुमन किम कार्दाशियां के लोकप्रिय शेपवियर ब्रांड SKIMS ने भारतीय बाजार में कदम रखने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने भारत में अपने कारोबार को शुरू करने के लिए Reliance Brands Limited (RBL) के साथ साझेदारी की है। इस डील के बाद SKIMS के प्रोडक्ट्स पहली बार भारत में आधिकारिक तौर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

इस साझेदारी के तहत SKIMS की शुरुआत देश के बड़े शहरों से की जाएगी। कंपनी सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी ऑफलाइन स्टोर और ऑनलाइन बिक्री का विस्तार किया जाएगा। भारत में SKIMS के फिजिकल स्टोर और डिजिटल कारोबार की जिम्मेदारी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड संभालेगी।

दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा SKIMS का कारोबार| SKIMS India launch

SKIMS इस समय दुनिया के कई देशों में अपनी पहचान बना चुका है और तेजी से विस्तार कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने लंदन और दुबई जैसे बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में अपने स्टोर शुरू किए हैं। वहीं, आने वाले समय में हांगकांग और सियोल जैसे शहरों में भी ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी है। भारत को कंपनी अपने ग्लोबल विस्तार की रणनीति का एक अहम हिस्सा मान रही है। भारतीय बाजार में बढ़ती फैशन इंडस्ट्री और प्रीमियम कपड़ों की मांग को देखते हुए SKIMS को यहां बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

2019 में हुई थी SKIMS की शुरुआत

SKIMS की शुरुआत साल 2019 में किम कार्दाशियां और जेंस ग्रेडे ने मिलकर की थी। शुरुआत में यह ब्रांड महिलाओं के शेपवियर, इनरवियर और लाउंजवियर के लिए जाना जाता था। कंपनी ने ऐसे कपड़े डिजाइन करने पर ध्यान दिया, जो अलग-अलग बॉडी टाइप के लोगों को बेहतर फिटिंग और आराम दे सकें।

समय के साथ SKIMS ने अपने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ाया। कंपनी ने पुरुषों के कपड़े लॉन्च किए और NikeSKIMS जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया। ब्रांड का दावा है कि उसके प्रोडक्ट्स आराम, स्टाइल और बेहतर फिटिंग को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं।

भारत में बढ़ रही विदेशी फैशन ब्रांड्स की मांग

पिछले कुछ वर्षों में भारत में इंटरनेशनल और लग्जरी फैशन ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ी है। बढ़ती आय, बदलती लाइफस्टाइल और ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स को अपनाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ने से विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में निवेश कर रही हैं। SKIMS भी इसी बढ़ते बाजार का फायदा उठाना चाहता है। कंपनी को उम्मीद है कि भारत में आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की बढ़ती पसंद उसके लिए बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

ईशा अंबानी ने बताया बड़ी साझेदारी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि SKIMS ने दुनिया भर में लोगों की सोच बदलने का काम किया है कि आरामदायक कपड़े भी फैशनेबल और स्टाइलिश हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड भारत की नई पीढ़ी की पसंद से काफी मेल खाता है, जो फैशन के साथ-साथ कम्फर्ट को भी महत्व देती है।

उन्होंने भरोसा जताया कि रिलायंस भारत में SKIMS को एक मजबूत और लोकप्रिय ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

भारत को लेकर उत्साहित हैं किम कार्दाशियां

SKIMS की को-फाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दाशियां ने भी भारत में लॉन्च को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक लॉन्च से पहले ही भारतीय ग्राहकों ने SKIMS में काफी रुचि दिखाई है।

किम के मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य ऐसे कपड़े उपलब्ध कराना है, जिन्हें पहनकर लोग आरामदायक महसूस करें और उनका आत्मविश्वास बढ़े। अब SKIMS भारतीय ग्राहकों के लिए अपने स्टोर्स खोलने को लेकर काफी उत्साहित है।

 

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds