शिक्षा मंत्री विवाद पर बाबा रामदेव का राहुल गांधी को जवाब… बोले- देश सड़कों से नहीं संसद से चलेगा| Baba Ramdev News

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 31 जुलाई 2026, 03:37 AM Updated: 31 जुलाई 2026, 03:43 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Baba Ramdev News: नए शिक्षा मंत्री को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पद पर नियुक्ति का फैसला सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और संसद की प्रक्रिया से होता है। हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रामदेव ने शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर उठ रहे विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

बाबा रामदेव ने कहा कि देश का शिक्षा मंत्री कौन होगा और कौन नहीं होगा, इसका फैसला देश के प्रधानमंत्री और संसद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की व्यवस्था संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के आधार पर चलती है, न कि सड़क पर होने वाले आंदोलनों से।

और पढ़ें: स्कूल एडमिशन से नौकरी तक… अब हर जगह काम आएगा सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र, सरकार ला रही नया कानून| Birth Registration Rules

‘ब्राह्मणवाद से आजादी’ और ‘RSS से आजादी’ नारों पर जताई आपत्ति| Baba Ramdev News

प्रदर्शनों के दौरान लगाए जा रहे कुछ नारों पर भी बाबा रामदेव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि “ब्राह्मणवाद से आजादी” और “आरएसएस से आजादी” जैसे नारे सही नहीं ठहराए जा सकते। रामदेव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ब्राह्मण परिवार में पैदा हुआ है या उसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से राष्ट्रवाद की सीख ली है, तो इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है। जिस तरह संविधान दलित, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार देता है, उसी तरह देश के ब्राह्मणों को भी वही अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रह्लाद जोशी का किया जिक्र

बाबा रामदेव ने अपने बयान में नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने आरएसएस से राष्ट्रवाद की शिक्षा ली है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में किसी भी विचारधारा या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की जगह संविधान के मूल्यों का सम्मान होना चाहिए। रामदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जताया था विरोध

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि देशभर में बड़ी संख्या में युवा शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और कई छात्राओं के साथ प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मारपीट हुई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सरकार ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है, जिस पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने प्रह्लाद जोशी को लेकर तीखी टिप्पणी भी की थी और उनके पुराने बयान का जिक्र किया था। यह बयान गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा था।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर सरकार से सवाल किए थे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

शिक्षा मंत्री को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। एक तरफ विपक्ष सरकार के फैसले पर सवाल उठा रहा है, वहीं बाबा रामदेव जैसे समर्थकों का कहना है कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए गए फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।

और पढ़ें: क्या E20 पेट्रोल से खराब हो जाएगा आपकी कार-बाइक का इंजन? संसद में नितिन गडकरी ने दिया बड़ा जवाब| E20 fuel engine damage

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds