Jailer 2 की रिलीज डेट आउट! थलाइवा के साथ बॉलीवुड के इस एक्टर का भी दिखेगा जलवा!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 03 जुलाई 2026, 09:13 PM Updated: 03 जुलाई 2026, 09:13 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jailer 2 Release Date OUT: साउथ के सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत, जिनकी फिल्म रिलीज होने पर ऑफिसों में छुट्टी का ऐलान हो जाता है और जिन्हें उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं, उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का सबसे बड़ा ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है। मेकर्स ने एक धमाकेदार टीज़र के साथ इस मेगा-अवेटेड सीक्वल की तारीख से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कब सिनेमा घरों में देगी दस्तक और क्या नए ट्वीस्ट देखने को मिलेंगे।

और पढ़ें: मुन्ना भैया जिंदा हैं? थिएटर में भौकाल मचाने आ रही है Mirzapur!

कब होगी Jailer 2 Release

बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल ‘Jailer 2’ की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। मेकर्स ने इस बार एक छोटा लेकिन बेहद धमाकेदार अनाउंसमेंट प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें थलाइवा रजनीकांत का वही पुराना स्वैग और एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है। ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन अब सीधे 15 अक्टूबर 2026 को दशहरा के खास मौके पर सिनेमाघरों में वापसी करेंगे।

मेकर्स ने इसे फेस्टिव सीजन के दौरान रिलीज करने का फैसला किया है ताकि बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई हो सके। साल 2023 में आई पहली फिल्म की अपार सफलता और 650 करोड़ से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई के बाद, पूरे 3 साल बाद आ रहा यह सीक्वल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर की भी होगी एंट्री

साथ ही जेलर 2 के इस सीक्वल को पहले पार्ट से भी कई गुना बड़ा और ग्रैंड बनाया जा रहा है। सबसे बड़ा ट्विस्ट फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार थलाइवा रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन को एक धमाकेदार कैमियो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और विजय सेतुपति जैसे दिग्गज कलाकार भी एंट्री ले सकते हैं, जो कहानी को एक नया मोड़ देंगे।

आपको बता दें कि इस मेगा-बजट फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, और फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड म्यूज़िक रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ पूरे देश में रिलीज होगी।

तो क्या आप ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन को 3 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं? और आपको क्या लगता है, क्या जेलर 2 पहली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? हमें कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds