2022 Election: पंजाब-गोवा और उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार? नए सर्वे में किया गया ये दावा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Jan 2022, 12:00 AM

पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में किसकी सरकार सत्ता में आएगी, ये इस वक्त एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इसका जवाब तो वैसे मतदान के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि इस बीच चुनावी राज्यों के कुछ सर्वे सामने आ रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि कहां किसकी सरकार सत्ता में आएगी। 

पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में चुनावों से पहले टाइम्स नाउ और वीटो द्वारा किए गए एक जनमत सर्वेक्षण में इसको लेकर बड़ा दावा किया गया। सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में जीत हासिल करने वाली है। इसके अलावा उत्तराखंड और गोवा में बीजेपी की सत्ता बरकरार रहेगी। 

सर्वे के मुताबिक, पंजाब की सत्ता में बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस चुनावों में 43 से 46 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं AAP इन चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। सर्वे के अनुसार पंजाब चुनाव में AAP को 57-60 सीटें मिल सकती है। वहीं, BJP के खाते में 0-3 सीटें जाने की संभावना जताई जा रही हैं। शिरोमणि अकाली दल को 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान सर्वे में जताया गया। सर्वेक्षण से ये भी पता चला कि 46.32 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

अब आते हैं गोवा पर। गोवा में बीजेपी की सत्ता बरकार रहने की संभावना इस सर्वे में जताई गई। सर्वे से अनुसार 40 सीटों वाले गोवा में बीजेपी के खाते में 20 से 23 सीटें जाने की संभावना है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी यहां बेहतर हो सकता है। गोवा में AAP 6 से 10 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को गोवा चुनावों में 4 से 6 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई।

उत्तराखंड में भी सत्ता की चाबी बीजेपी के हाथों में ही रह सकती हैं। सर्वे की मानें तो धामी सरकार की उत्तराखंड में वापसी होगी। पहाड़ी राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार हैं। 70 सीटों में से बीजेपी 42-46 पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 12-14 सीटों और AAP को 8-11 सीटें मिल सकती है। निर्दलीय उम्मीदवारों को भी 2-5 सीटें जाने की संभावना है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds