UP Elections 2022: अपने तालाब में मगरमच्छ पाले हो क्या?… राजा भैया से ये सवाल कौन पूछ बैठा था?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी से होने को है और इस चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां करने में लगी हुई हैं। दूसरी तरफ यूपी सरकार में मंत्री रहे बाहुबली विधायक राजा भैया की सीट भी बहुत ज्यादा चर्चा में रही है। एक निजी चैनल को राजा भैया ने इंटरव्यू दिया था जिसमें कई कई किस्से सुनने को मिले जिसमें से एक किस्से में लालू यादव का भी जिक्र है। 

राजा भैया से ये पूछे जाने पर कि क्या उनके अपने तालाब में सच में मगरमच्छ हैं? तो इसका जवाब राजा भैया ने दिया कि अगर उस तालाब में मगरमच्छ रहते तो मेरी मछलियां खा जाते और मछली पालन से होने वाली कमाई तो खत्म हो जाती। एक किस्सा बाताते हुए राजा भैया ने कहा कि लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में  एक बार मैं पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी से मिलने गया वहां पर लालू यादव भी थे उन्होंने भी मुझे देखते ही कहा कि उनसे पूछ लिया कि सही में उनके तालाब में मगरमच्छ पाले हो क्या?

राजा भैया ने आगे जानकारी दी कि कैसे ये तालाब और मगरमच्छ वाली कहानी खुद उन्हीं के लिए शर्मिंदगी की वजह है। 1993 से अब तक कई कई दावे तो राजा भैया के नाम पर ही किए जाते रहे हैं। कहते हैं कि राजा भैया अपने विरोधियों को अपने मगरमच्छ वाले तालाब में फेंक देते हैं। कहते हैं कि इस तालाब में मगरमच्छ पाल हुए है और इस वजह से लोग राजा भैया के अगेंट्स चुनाव में खड़े होने की हिम्मत ही नहीं करते थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds