कुछ सेकंड की मस्ती बनी मौत की वजह! पूल में कूदते ही चली गई युवक की जान| Swimming Pool Accident Viral Video

Nandani | Nedrick News Maharashtra Published: 29 जून 2026, 09:41 PM Updated: 29 जून 2026, 09:41 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Swimming Pool Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कई बार लोगों को ऐसी गलती करा देती है, जिसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के मालवण तालुका के वायरी गांव स्थित एक रिजॉर्ट से सामने आया है। यहां रील बनाते समय स्विमिंग पूल में छलांग लगाने वाले 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं कि कुछ ही सेकंड में कैसे एक खुशियों भरा पल मातम में बदल गया।

मृतक की पहचान सांगली निवासी श्रेणिक मिलिंद टकले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए रिजॉर्ट पहुंचा था। वहां सभी स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे थे और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे थे। लेकिन इसी दौरान एक छोटी सी चूक ने उसकी जान ले ली।

और पढ़ें: वायरल होने की चाह में मौत से खेल गया युवक! मरे सांप के साथ स्टंट पड़ा भारी| Bijnor News

रील बनाते समय हुआ हादसा| Swimming Pool Accident Viral Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच दोस्त स्विमिंग पूल के पास मौजूद हैं। तीन दोस्त पानी के अंदर गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य दोस्त पूल के किनारे खड़ा है। इसी बीच श्रेणिक उछलकर पूल में छलांग लगाता है। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह पूल के जिस हिस्से में कूद रहा है, वह बच्चों के लिए बनाया गया कम गहराई वाला हिस्सा है। बताया जा रहा है कि उस हिस्से की गहराई केवल लगभग चार फीट थी। जैसे ही उसने छलांग लगाई, उसका सिर सीधे पूल के तल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोस्तों को देर से हुआ एहसास

हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि शुरुआत में किसी दोस्त को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाकी लोग कुछ सेकंड तक पहले की तरह नाचते और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। बाद में जब एक दोस्त को कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ तो सभी उसके पास पहुंचे। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Ghar ke Kalesh’ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी गंभीर चोट कैसे लग गई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि युवक को शायद यह जानकारी नहीं थी कि वह पूल के सबसे कम गहराई वाले हिस्से में छलांग लगा रहा है। वहीं कई लोगों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि यदि दोस्तों को तुरंत स्थिति का अंदाजा हो जाता, तो शायद समय रहते इलाज मिल सकता था।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रील बनाने की बढ़ती होड़ पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि आजकल लोग वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर वायरल होने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि आसपास हो रही गंभीर घटनाओं पर भी तुरंत ध्यान नहीं दे पाते।

सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी स्विमिंग पूल में छलांग लगाने से पहले उसकी गहराई की जानकारी होना बेहद जरूरी है। कम गहराई वाले हिस्से में हेड-फर्स्ट डाइव करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है और इससे सिर, गर्दन या रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है।

और पढ़ें: IT मैनेजर से ऑटो ड्राइवर बनी महिला की कहानी वायरल… हर महीने कमा रहीं 60 हजार रुपये: IT Manager turned Auto Driver

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds