धरती के इन 4 पहाड़ों में छिपे हैं एलियन बेस? CIA एक्स-स्पाई के दावे ने बढ़ाई सनसनी| USA Alien News

Nandani | Nedrick News USA Published: 04 Jun 2026, 10:59 AM | Updated: 04 Jun 2026, 10:59 AM

USA Alien News: UFO और एलियंस को लेकर लंबे समय से चल रही रहस्यमयी चर्चाओं के बीच अमेरिका ने हाल ही में इससे जुड़ी कई फाइलें सार्वजनिक की हैं। इन दस्तावेजों में सैकड़ों वीडियो, तस्वीरें और पुराने सरकारी रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनके सामने आने के बाद एक बार फिर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है कि क्या सच में धरती के बाहर कोई जीवन मौजूद है?

इसी बीच अब एक नया और चौंकाने वाला दावा सामने आया है, जिसने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है।

और पढ़ें: नासा का चौंकाने वाला खुलासा: 100 करोड़ साल बाद धरती से खत्म हो सकता है जीवन | NASA News

CIA से जुड़े शोधकर्ता का बड़ा दावा| USA Alien News

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) से जुड़े रहे शोधकर्ता हैल पुटहॉफ ने दावा किया है कि अमेरिका को क्रैश हुए अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) से चार अलग-अलग प्रकार की एलियन प्रजातियों की जानकारी मिली है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पास इन गैर-मानवीय प्रजातियों का कोई प्रत्यक्ष वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। उनका कहना है कि यह जानकारी उन लोगों से मिली है, जिनसे उन्होंने अपने शोध के दौरान बातचीत की है।

यह खुलासा उन्होंने “द डायरी ऑफ ए सीईओ” पॉडकास्ट में फिल्ममेकर डैन फराह के साथ बातचीत के दौरान किया।

चार तरह की एलियन प्रजातियों का दावा

पुटहॉफ के लंबे समय तक सहयोगी रहे एरिक डेविस के हवाले से बताया गया कि इन कथित एलियन प्रजातियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है—ग्रेज, नॉर्डिक्स, कीट-मानव और सरीसृप जैसे जीव।

ग्रेज (Greys)

इस प्रजाति को सबसे ज्यादा फिल्मों और पॉप कल्चर में दिखाया जाता है। बताया जाता है कि इनका कद छोटा होता है, आंखें बड़ी होती हैं और इनके शरीर पर बाल नहीं होते।

नॉर्डिक्स (Nordics)

नॉर्डिक्स को इंसानों के बेहद करीब बताया गया है। इनके बारे में दावा है कि ये लगभग 6 फीट लंबे होते हैं और उत्तरी यूरोप के लोगों जैसे दिखते हैं। इन्हें देखने में मानव जैसा बताया गया है।

कीट-मानव (Insectoid beings)

इस श्रेणी में उन जीवों का जिक्र किया गया है जिनका शरीर छिपकली या कीड़ों जैसे स्केल से ढका होता है। इनके लंबे अंग और पूंछ जैसे हिस्सों का भी वर्णन किया गया है।

सरीसृप (Reptilian beings)

इस प्रजाति को सबसे रहस्यमयी बताया गया है। इन्हें कीट-जैसे या प्रेइंग मैन्टिस जैसे आकार वाले जीवों के रूप में वर्णित किया जाता है, जिनका रूप इंसानों से बिल्कुल अलग होता है।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे दावे

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में UFO और एलियंस को लेकर इस तरह के दावे सामने आए हों। इससे पहले अमेरिकी वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी और UAP टास्क फोर्स के सदस्य रहे डेविड ग्रश ने 2023 में अमेरिकी कांग्रेस के सामने शपथ के तहत गवाही दी थी। उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका के पास कई दुर्घटनाग्रस्त UFO से मिले “गैर-मानवीय जैविक पदार्थ” मौजूद हैं।

ऑफ रिकॉर्ड बातचीत और डर का माहौल

फिल्ममेकर डैन फराह ने भी इस विषय पर कहा कि उन्होंने कई ऐसे लोगों से ऑफ रिकॉर्ड बातचीत की है, जो कथित ऑपरेशंस से जुड़े रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश लोग सार्वजनिक रूप से सामने आने से डरते हैं। एक व्यक्ति इंटरव्यू देने के लिए तैयार भी हुआ था, लेकिन बाद में उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पीछे हटने का फैसला किया।

वैज्ञानिक पुष्टि अब भी नहीं

इन सभी दावों और चर्चाओं के बावजूद सबसे अहम बात यह है कि अभी तक इन दावों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ लगातार यही कहते आ रहे हैं कि UFO और एलियंस से जुड़ी अधिकतर जानकारी या तो गवाहियों पर आधारित होती है या फिर अपुष्ट दावों पर।

फिर भी अमेरिका की UFO फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग एक तरफ जहां इसे रहस्य मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिक समुदाय इसे सावधानी से देखने की सलाह दे रहा है।

कुल मिलाकर, एलियंस का सच क्या है और UFO की इन कहानियों में कितना तथ्य है, यह सवाल अब भी अनसुलझा बना हुआ है।

और  पढ़ें: नई टेक्नोलॉजी के दौर में NASA क्यों यूज कर रहा पुराने डिवाइस वजह है चौंकाने वाली | NASA Technology

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds