Sunita Ahuja defended Govinda: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया हो या टीवी जगत, सभी जगह पर जो वाकई में क्वीन बन कर छाई है वो है गोविंदा की बेटर हाफ सुनिता आहूजा (Sunita Ahuja) अभी हाल ही में वो कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची और करीब 14 साल पुराने झगड़े को भुला कर उन्होंने कृष्णा और कश्मीरा को दिल से गले लगा लिया.. ये पल वाकई में काफी यादगार रहा था, लेकिन वहीं वो इस शो में गोविंदा पर भी इनडायेरेक्टली तंज कसते भी नजर आये थे, सुनीता (Sunita Ahuja) का शो में अकेले पहुंचा कहीं न कहीं इशारा माना जा रहा था कि गोविंदा और सुनीता (Sunita Ahuja) की राहें अलग हो चुकी है लेकिन अब सुनीता (Sunita Ahuja) ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वो किसी भी हाल में गोविंदा से अलग नहीं होंगी.. जानिये ऐसा क्यों कहा सुनीता ने..
सुनीता का वायरल स्टेटमेंट
दरअसल अभी हाल ही में सुनीता ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि वो काफी काम कर रही है और शोज में भी अकेले ही जा रही है, तो क्या भविष्य में फैंस गोविंदा और सुनिता आहूजा (Sunita Ahuja) को एक साथ देख सकेंगे, जिस पर सुनीता ने सबका कंफ्यूजन क्लियर करते हुए कहा कि वो अब भी उनके पति है और हमेशा रहेंगे. भगवान ने चाहा तो वो जल्द साथ नजर आयेंगें.. वहीं सुनीता ये भी कहा कि उनका रिश्ता कोई आज का थोड़ी है, वो मात्र 15 साल की थी जब उन्होंने गोविंदा को इंप्रेस कर लिया था जब कि गोविंदा (Govinda) मात्र 21 साल के थे, सुनीता ने कहा कि गोविंदा को अपना बनाने के लिए उन्होंने 15 साल की उम्र में ही कुकिंग सीखी थी, क्योंकि गोविंदा (Govinda) खाने के बहुद शौकिन है।
पति पत्नी का रिश्ता नहीं टूटने वाला
दोनो का अफेयर भी शुरु हुआ और दुनिया की नजरो से बचकर दोनो ने शादी की थी, तो भला रिश्ते में आई थोड़ी बहुत परेशानियों से उनका पति पत्नी का रिश्ता नहीं टूटने वाला है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी जिस तरह का माहौल है, ऐसे माहौल में इस तरह के सवाल न ही पूछे जायें तो अच्छा है। सुनीता ने ये भी माना कि केवल मिसअंडरस्टैंडिग है, हमारा कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है, तो भला हम एक साथ क्यों नजर नहीं आयेंगे।
सुनीता गोविंदा काफी समय से अलग
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) काफी बेबाक किस्म की महिला है, जो उनके मन में आता है वो बेधड़क होकर बोलती है, ऐसे में जितने संगीन आरोप उन्होंनो गोविंदा पर लगाये है, उसके बाद दोनो का साथ आना वाकई में फैंस के लिए एक सपने के सच होने जैसा ही है, हालांकि गोविंदा (Govinda) ने इन मुद्दो पर केवल एक बार प्रतिक्रिया दी है और दुख जताया कि उनके प्यार ने उन पर आरोप लगाये है, लेकिन उसके बाद वो कभी कुछ बोलते नजर नहीं आये… वहीं सुनीता गोविंदा (Govinda) के काफी समय से अलग रह रही है.. दोनो की तलाक की अर्जी की बात भी सामने आई थी.. लेकिन ये तलाक नहीं हो सका.. ऐसे में अब अटकलो का बाजार गर्म हो गया है कि शायद दोनो के बीच फिर से सबकुछ ठीक हो सकता है। वैसे इस लविंग कपल को फिर से साथ आ ही जाना चाहिये।




























