दिल्ली गैंगरेप की बस निकली नियम तोड़ने की सीरियल ऑफेंडर…  बिहार तक पहुंची पुलिस जांच| Delhi Bus Gangrape Case

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 15 May 2026, 11:42 AM | Updated: 15 May 2026, 11:42 AM

Delhi Bus Gangrape Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती प्राइवेट बस के अंदर महिला से गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब इस मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस बस में यह वारदात हुई, उसका कनेक्शन बिहार से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह बस लंबे समय से नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर दौड़ रही थी, जबकि उस पर दर्जनों चालान भी बकाया थे।

और पढ़ें: 10 लाख में खरीदा और 15 लाख में बेचा—CBI ने खोला बड़ा राज! आरोपी गिरफ्तार  | NEET 2026 paper leak

गोपालगंज में रजिस्टर्ड थी बस| Delhi Bus Gangrape Case

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि बिहार नंबर की यह बस गोपालगंज जिले में रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने अब बस के पूरे रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के लिए बिहार के परिवहन विभाग से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह बस एक निजी संस्था के नाम पर दर्ज थी और बिहार से दिल्ली के बीच ‘टूरिस्ट परमिट’ के तहत चलाई जा रही थी। हालांकि जांच में पता चला है कि बस कई बार नियमों के उल्लंघन में पकड़ी जा चुकी थी।

80 से ज्यादा चालान थे बकाया

जांच एजेंसियों के अनुसार, बस पर करीब 80 चालान लंबित थे। इनमें बिना वैध परमिट के बस चलाना, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और फिटनेस नियमों का उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि बकाया चालानों की रकम लगभग 4 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या बिहार परिवहन विभाग ने इस बस को पहले ब्लैकलिस्ट किया था या नहीं।

बताया जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन के कारण परिवहन विभाग ने पहले इस बस को जब्त भी किया था, लेकिन इसके बावजूद यह लगातार सड़क पर चलती रही।

पुलिस खंगालेगी पूरा रिकॉर्ड

दिल्ली पुलिस अब बस के सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसमें ड्राइवर का लाइसेंस, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट और पुराने चालानों का रिकॉर्ड शामिल है। एक अधिकारी के मुताबिक, जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कब से इस बस को चला रहे थे और क्या बस मालिक को इनके आपराधिक गतिविधियों की जानकारी थी।

पुलिस जल्द ही बस मालिक से भी पूछताछ कर सकती है ताकि यह समझा जा सके कि इतने नियम उल्लंघन के बावजूद वाहन कैसे संचालित होता रहा।

दिल्ली में बढ़े प्राइवेट बसों के चालान

दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तेजी से बढ़ा है।1 जनवरी से 24 मार्च के बीच ट्रैफिक पुलिस ने निजी बसों के खिलाफ 6,566 चालान जारी किए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 3,029 थी। यानी एक साल में करीब 116 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन मामलों में बिना परमिट बस चलाना, तेज रफ्तार, यात्रियों और सामान की ओवरलोडिंग तथा फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना वाहन चलाना प्रमुख कारण रहे।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 11 और 12 मई की रात का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, वह रानीबाग इलाके से एक निजी बस में बैठी थी, जिसमें पर्दे लगे हुए थे। आरोप है कि बस में मौजूद लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर निजी बसों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें: 100 करोड़ का रिश्वत कांड! आखिर कौन है CBI के शिकंजे में आया इंस्पेक्टर सुभाष यादव? Dwarka Bribery Scandal

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds