Sunil Pal Insult: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में आने वाले गेस्ट को रोस्ट करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन क्या हो जब किसी कॉमेडियन को परफोर्म करने के लिए इंवाइट किया हो.. लेकिन उल्टा उनके साथ ही रोस्टिंग शुरु कर दी जायें,.. अभी हाल ही में कपिल के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड लेकर आए थे..जिसमें काफी लंबे समय के बाद कॉमेडियन सुनील पाल नजर आये … लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे उन्हें बुला कर उनकी फजीहत करने के लिए ही लाया गया था,एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा काफी ट्रोल होने लगे है। सुनीले के फैंस आरोप लगा रहे है कि जानबूझ कर उन्हें बुला कर बेज्जत किया गया.. लेकिन इस मुद्दे पर सुनील का क्या कहना है.. और कितनी सच्चाई है इस बात में जानेंगे खुद सुनील का कहानी उनकी ही जुबानी।
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर
दरअसल कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर बड़ी खबरे सामने आ रही है.. नेटफ्लिक्स पर पिछले सप्ताह टेलीकास्ट हुए एपिसोट में काफी लंबे समय के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एक साथ गेस्ट के तौर पर नजर आये थे, दोनो ही इंडियाज गॉट टैलेंट’ में उनकी कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार एक साथ नजर आये थे, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग था सुनील पाल का आना।
सुनील पाल औऱ समय रैना का पुराना छत्तीस का आकड़ा था, उम्मीद थी कि दोनो के बीच कोई कड़ा बैटल देखने को मिलेगा.. लेकिन सबकी उम्मीदो से हटकर समय रैना सुनील पर भारी दिखे.. जबकि सुनील को भी सभी गेस्ट मान रहे थे, लेकिन शो में वो एक परफोर्मर थे।
Also Read: घर में रखे ये पौधे तो धीरे-धीरे बिगड़ सकता हैं माहौल… अभी हटाना ही बेहतर | Vastu Tips
सुनील पाल को कपिल के शो में किया रोस्ट
उन्होंने अपने साथ हुए रोस्टिंग को शांति से बर्दाश्त कर लिया.. लेकिन जब इस पर उनके फैंस नाराज होने लगे तो उन्होंने सफाई पेश की। सुनील पाल ने कहा कि उनसे कहा गया था कि उन्हें स्टैंडप कॉमेडी करनी है.. गेस्ट के तौर पर… हां उन्हें ये जानकारी थी कि समय रैना भी होंगे और उन्हें रोस्ट करने के लिए बुलाया गया है.. लेकिन तब उन्हें ये नही पता था कि उनका आमना सामना होगा और उन्हें ही रोस्ट होना पड़ेगा।
सुनील ने इस बात को लाइटली लेते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिन परफोर्मेंस की वो तैयारी कर के जायेंगे, वैसे कुछ तो होगा ही नहीं बल्कि सबकुछ अलग हुआ.. हालांकि सुनील पाल ने इसे धोखा नहीं माना.. उन्होंने कहा कि वो इसे धोखा नहीं कहेंगे.. लेकिन अगर उन्हें इसका अंदाजा होता तो वो पहले से ही उसके लिए तैयारी कर लेते।
शो में जो भी हुआ.. उसमें कुछ भी पर्सनल नहीं था, सबकुछ शो की ही हिस्सा था, तो किसी के लिए कोई मतभेद रखना गलत होगा। उन्होंने कहा कि वो चाहते तो वो भी बाकियों को रोस्ट कर सकते थे.. इसलिए उन्होंने इन हंसी मजाक का बिल्कुल भी बुरा नहीं माना। उन्होंने ये भी कहा कि कॉमेडी शो में टांग खिचाई चलती रहती है, तो उसे दिल से लगाने जैसा कुछ नहीं है। कॉमेडी शो में शाहरूख खान जैसे सुपरस्टार का भी मजाक उड़ाया जाता है,.. तो ये कोई बड़ी बात नहीं है इसलिए इसे इतना खींचना सहीं नहीं होगा। ये एक सीरियस शो तो था नहीं जहां कॉमेडी हुई तो इसका इतना बड़ा मुद्दा बने,,,, वेल सुनील के फैंस ये सुनकर काफी राहत महसूस कर रहे है वहीं सुनील का ये पॉजीटिव अप्रौच देखकर सभी उनकी तारीफ कर रहे है।




























