मेहंदी लगे हाथ और  गले पर गहरे निशान… पटना में ललित भवन के पीछे सड़क किनारे मिली नाबालिग की लाश| Bihar Crime News

Nandani | Nedrick News Bihar Published: 07 मई 2026, 06:47 PM Updated: 07 मई 2026, 06:47 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bihar Crime News: पटना में रविवार की सुबह उस वक्त दहशत फैल गई जब शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन के पास लिंक पथ पर सड़क किनारे एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। Insider Live Bihar की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जगह राज्य के मुख्यमंत्री के आवास से महज करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर बताई जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

स्थानीय लोगों ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

और पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कैसे हुई? चश्मदीद ने बताया उस रात क्या-क्या हुआ | Suvendu Adhikari PA Murder Case

16–17 साल की बताई जा रही है उम्र | Bihar Crime News

पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 16 से 17 साल के बीच है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लड़की के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर या किसी धारदार वार से हत्या की गई हो सकती है। पुलिस का मानना है कि यह मामला हत्या का हो सकता है और बाद में शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है।

घटनास्थल के पास कई संदिग्ध चीजें मिलीं

जहां शव मिला, वह इलाका कचरे और झाड़ियों से घिरा हुआ था। मौके पर सूखे फूल, गिफ्ट रैपर और कुछ अन्य सामान भी बिखरे मिले हैं। इससे पुलिस को शक है कि लड़की को किसी अन्य जगह से लाकर यहां फेंका गया है। लड़की का आधा चेहरा फूलों से ढका हुआ था और उसके कपड़ों पर कुछ दाग भी नजर आए हैं। पुलिस को लग रहा है कि शव को घसीटकर लाया गया होगा।

डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। खोजी कुत्ता ‘लिली’ ने घटनास्थल के आसपास करीब 1 किलोमीटर तक सर्च किया, लेकिन किसी ठोस सुराग पर पहुंचने के बाद वापस लौट आया। टीम ने दोबारा भी इलाके की तलाशी ली, लेकिन कोई बड़ा क्लू हाथ नहीं लगा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि लड़की वहां कैसे पहुंची।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर IGIMS अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

इलाके में फैली दहशत

घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि इतनी सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल लोकेशन के पास इस तरह की घटना कैसे हो सकती है। एक स्थानीय निवासी पंकज ने बताया, “सुबह भीड़ लगी थी तो मैं भी देखने गया। वहां एक लड़की का शव पड़ा था, जिसे देखकर सभी लोग घबरा गए।”

पहचान और कारण की तलाश जारी

पुलिस अब सबसे पहले मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदा लड़कियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की को आखिरी बार किसने और कहां देखा था। फिलहाल यह मामला पूरी तरह रहस्य बना हुआ है, लेकिन शुरुआती संकेत इसे एक गंभीर हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सच सामने आ सके।

और पढ़ें: पुणे में रूह कंपा देने वाला कांड: 65 साल के बुजुर्ग ने कि 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या | Pune crime news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds