Mirzapur में मौत का तांडव! बेकाबू ट्रक ने निगल लीं 11 जिंदगियां, मंजर देख कांप गई रूह

Rajni | Nedrick News Mirzapur Published: 23 Apr 2026, 11:13 AM | Updated: 23 Apr 2026, 11:13 AM

उत्तर प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन हो रहे सड़क हादसे डराने लगे हैं। ताजा मामला मिर्जापुर (Mirzapur) का है, जहाँ एक भीषण टक्कर ने 11 परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई।

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: दिव्यांका सिरोही की मौत का रहस्य या वैशाली में खूनी खेल? गाजियाबाद की इन खबरों ने शहर को किया सन्न!

कैसे हुआ हादसा

Mirzapur के ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चने से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल होने से उसने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ने अपने आगे चल रही बोलेरो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उछलकर स्विफ्ट डिजायर कार और सामने चल रहे एक भारी ट्रेलर के बीच जा फंसी।

टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो आग का गोला बन गई, जिससे उसमें सवार 9 लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण शृंखलाबद्ध टक्कर में बोलेरो सवार लोगों के साथ-साथ स्विफ्ट कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी जान चली गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 11 तक पहुँच गई।

पुलिस का आधिकारिक बयान

मिर्जापुर (Mirzapur) की पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक और अन्य अधिकारियों के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना बुधवार (22 अप्रैल 2026) रात करीब 8:30 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घाटी से नीचे उतरते समय एक मालवाहक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे एक अन्य ट्रक को पीछे से टक्कर मारी।

इस भिड़ंत के बीच एक अल्टो कार दोनों ट्रकों के बीच दबकर चकनाचूर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो भी टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार 9 लोग आग की लपटों के कारण बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य राहगीरों ने रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर बताया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो में लगी आग इतनी तेज थी कि अंदर फंसे लोग बचाने के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन धमाकों और भीषण लपटों के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने पास के घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ी इलाका होने और आग की तीव्रता के कारण वे असहाय बने रहे। कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक इतनी रफ्तार में था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर के कुछ ही सेकंडों के भीतर गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गई थीं।

द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के Mirzapur में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर जानकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है और उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति के साथ-साथ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दुखद घटना पर अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर (Mirzapur) में हुए इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ‘X’ पर इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है और स्थानीय प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के आदेश दिए हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds