Elli AvrRam Statement: हिंदी और साउथ फिल्मों में अपनी बोल्ड अंदाज और डांस का जलवा बिखेरने वाली एली अवराम अक्सर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखते है.. जिसे लेकर कई बार ट्रोल भी होती है लेकिन उन्हें सच बोलने से डर नहीं लगता… और अब उन्होंने एक कड़वी सच्चाई उजागर की है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की.. इतना ही नही एली ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को भी कंप्येर किया है। अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि ऐली ने कौन सी कड़वी सच्चाई उजागर की है और क्यों ऐली बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फैन हो गई है।
फिल्म industry का वर्क कल्चर – Elli AvrRam Statement
दरअसल अभी हाल ही में एली ने दोनो ही इंडस्ट्री के वर्क कल्चर औऱ स्टाफ के बिहेवियर को लेकर खुलासा किया है। एली (Elli) ने बताया कि वो करीब 1 दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है, उनकी अपनी एक पहचान है लेकिन वर्क कल्चर के मामले में बॉलीवुड में काफी भागदौड़ है, वो काफी सख्त है, कुछ को छोड़ दिया जाये तो सेट पर अक्सर लोग पूरी तरह से प्रोफेशनल होते है.. इतना नहीं एली (Elli) ने कहा कि अगर आप सेट पर है और आपने बहुत देर तक लंच नहीं किया.. जैसे ही आप लंच करने बैठे ही है और सूट के बुलावा आ गया तो आपको खाना छोड़ कर ही जाना होगा.. भले ही आप थकान या भूख से बेहोश क्यों न हो जायें।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शांत कल्चर फॉलो – Elli AvrRam Statement
लेकिन साउथ इंड्स्ट्री में ऐसा नही होता है। वहां के सेट पर शांति होती है.. शांत कल्चर को फॉलो किया जाता है, बॉलीवुड में जहां काम के लिए तालियां बजा कर तेजी से करने के लिए कहा जाता है वहीं साउथ में शोर नहीं मचाया जाता है..कोई आपके सिर पर सवाल नही रहता है, बल्कि वहां ज्यादातर बातें वॉकी टॉकी से होती है.. जिससे जितना औऱ जिसे जरूरी उसके पास मैसेज पहुंच जाता है। एली (Elli) ने कहा कि वो साउथ इंडस्ट्री के सेट पर ज्यादा शांति महसूस करती है। वहां स्टाफ आपकी हर छोटी छोटी जरूरतों का ध्यान रखते है। आपने खाना खाया या नहीं, आप बीमार तो नहीं है, या आपको कोई तकलीफ तो नहीं है.. लेकिन ये कल्चर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लगभग नदारद है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री महिलाओ के लिए बेहतर – Elli AvrRam Statement
एली (Elli) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री महिलाओ के लिए बेहतर बताई..उन्होंने कहा कि साउथ इंडस्ट्री में फीमेल हिरोईंस को कंटेंट-ड्रिवन रोल्स ज्यादा मिलते हैं…जिससे उन्हें हर बार नया करने का मौका मिलता है, जबकि बॉलीवुड में आपको टाइपकास्टिंग होना पड़ता है… अगर आपने एक बार ग्लैमरस रोल कर लिया, तो उसी तरह के रोल आपको हमेशा ऑफर किये जाते हैं.. जिससे अपनी एक्टिंग के साथ आप एक्पेरिमेंट तो कर ही नही पाते है।
बॉलीवुड में एली का रोल एक ग्लैमरस एक्ट्रेस और डांसर तक ही सीमित हो गया था, हालांकि मलंग फिल्म ने ये भ्रम तोड़ा था, एली (Elli) ने इसमें बेहतर काम किया है, जिसने उनकी एक्टिंग के रास्ते खोल दिये। उन्होंने 2023 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और गणपत और कंज्यूरिंग कन्नप्पन में नजर आई इसके अलावा वो मराठी फिल्म इलू इलू 1998, कन्नड़ फिल्म बटरफ्लाई, तमिल फिल्म राजलक्ष्मी में भी नजर आने वाली है। ऐली (Elli) ने फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम से ज्यादा शांति को महत्ता दी है औऱ वो लगभग साउथ इंडस्ट्री की तरफ ही मुड़ गई है। वैसे ऐली (Elli) का ये कंफेशन कहीं न कहीं इस बात की भी इशारा है कि आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेस साउथ की तरफ ज्यादा अट्रेक्ट हो रही है।































