CM Bhagwant Mann Press Conference: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। इस पूरे मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी ED या किसी भी केंद्रीय एजेंसी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर 2027 के चुनाव की तैयारी करनी है तो जनता के बीच जाएं, न कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को दबाने की कोशिश करें।
CM मान का तीखा बयान | CM Bhagwant Mann Press Conference
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां केंद्र सरकार ग्रांट रोकने जैसी कार्रवाई करती है। मान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी तेजी से उभरती हुई पार्टी है और इसी वजह से उसे खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।
“एजेंसियों के सहारे जीत रही बीजेपी”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी अब अपने दम पर चुनाव नहीं जीत पा रही है और ED, CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इस स्थिति को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि यह “डेमोक्रेसी नहीं, डिक्टेटरशिप” की ओर बढ़ने जैसा है।
केजरीवाल ने भी उठाए सवाल
इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब AAP नेताओं के यहां ED की रेड पड़ी है।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि अब तक AAP नेताओं के यहां जितनी भी छापेमारी हुई है, उसमें कितना काला धन मिला? उन्होंने दावा किया कि एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ और यह सब सिर्फ राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
क्या हैं आरोप?
ED की टीम शुक्रवार सुबह से लुधियाना स्थित संजीव अरोड़ा के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 15 टीमें शामिल हैं। अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने कुछ कंपनियों के जरिए औद्योगिक जमीन का गलत इस्तेमाल किया और उसे आवासीय परियोजनाओं में बदलकर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया। इसी मामले में 2024 में भी उनके खिलाफ जांच हुई थी। ED का कहना है कि इस कथित गड़बड़ी से “भारी मात्रा में अवैध आय” अर्जित की गई।
AAP का आरोप—राजनीतिक दबाव
आम आदमी पार्टी की लुधियाना इकाई के जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह खंगूड़ा ने भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बीजेपी विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
और पढ़ें: बिहार में सत्ता का बड़ा खेल पलटा सम्राट चौधरी बने नए CM — नीतीश ने खुद पहनाई माला | Bihar CM News





























