Maharashtra Politics Breaking : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने Eknath shinde, फडणवीस को मिली उपमुख्यमंत्री पद की कमान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 30 Jun 2022, 12:00 AM

कई दिनों से चल रही महाराष्ट्र की सियासी अटकलों पर आख़िरकार विराम लग गया क्यूंकि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath shindhe) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेली है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फणडवीस (Devendra fadnavis) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। एकनाथ शिंदे महारष्ट्र के 30 वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।   बता दें ,  बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। शुरू से ऐसी अटकलें थी कि बीजेपी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की कमान अपने पास रखेगी और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष (JP Nadda) ने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री फडणवीस के बजाय एकनाथ शिंदे होंगे। बाद में अमित शाह ने भी इस खबर पर मुहर लगाई। आपको बता दें, जैसे ही एकनाथ शिंदे का नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में घोषित हुआ था। वैसे ही गोवा के एक होटल में ठहरे शिंदे गुट के विधायकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds