यूपी: सपा नेताओं पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का आया बड़ा बयान, कही ये बात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 25 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के बड़े बड़े नेता रैलियां और तमाम तरह के आयोजनों में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी हाल ही में फतेहपुर पहुंचे। यहां वो जनविशवास यात्रा में सम्मलित हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूपी चुनाव टालने और रैलियों पर रोक लगाने के जो सुझाव दिए, उस पर कहा कि कोविड का पालन किया जाएगा और वैक्सीनेशन करवाया जाएगा।

इसके अलावा वो सपा नेताओं पर पड़े इनकम टैक्स विभाग के छापे बोले कि आईटी कार्रवाई इस आधार पर नहीं करती कि किस दल का है। इससे कोई मतलब नहीं है। कोई शिकायत होती है, उसके आधार पर कार्रवाई की जाती है। सरकार किसी के प्रति इंटेंसन पर कार्रवाई नहीं करती है। 

 डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जन विश्वास यात्रा में योगी सरकार की पिछले 5 सालों की उपलब्धियां भी गिनाईं। साथ ही ये भी कहा कि डबल इंजन की सरकार पिछली बार के रिकॉर्ड को भी तोड़ेगी। इस बार पहले से भी ज्यादा सीटों के साथ प्रदेश की सत्ता में बीजेपी की वापसी होगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई दिग्गज नेता रथ पर सवार होकर जहानाबाद और बिंदकी समेत अयाह शाह विधानसभा के लिए निकले

उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया था। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 खत्म करने की 70 साल पुरानी समस्या को 70 मिनट में हल कर दिया। दिनेश शर्मा ने तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया और ये भी कहा कि अब यूपी और देश बदल रहा है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds