टोकन और नाम बदला फिर भी पकड़ा गया आरोपी! सिंधिया बोले तुरंत FIR दर्ज करो | Union Minister Jyotiraditya Scindia

Nandani | Nedrick News Ashoknagar Published: 06 Apr 2026, 07:41 AM | Updated: 06 Apr 2026, 07:41 AM

Union Minister Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अशोकनगर जिले के कचनार में जनसुनवाई कर रहे थे। लेकिन इस दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने प्रशासनिक अमले और सुरक्षा कर्मियों को सकते में डाल दिया। दरअसल, एक युवक जो पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में फरार था, किसी और के नाम का टोकन लेकर सीधे केंद्रीय मंत्री के सामने पहुंच गया।

और पढ़ें: कांग्रेस में झगड़ा खुला आम! राहुल गांधी की लाइन तोड़कर बोले ये 4 दिग्गज नेता | Congress dispute News

जनसुनवाई में युवक की अजीब हरकतें | Union Minister Jyotiraditya Scindia

जनसुनवाई के दौरान युवक ने शिक्षक से जुड़ी शिकायत लेकर सिंधिया के पास आवेदन जमा किया। शुरू में केंद्रीय मंत्री ने उसे सामान्य आवेदक की तरह ध्यान से सुना और कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकिन युवक वहां से नहीं हटा और कुछ संदिग्ध हरकतें करने लगा।

सिंधिया को शक होने पर उन्होंने तुरंत युवक के पास मौजूद टोकन और आवेदन की जांच करवाई। जांच में खुलासा हुआ कि टोकन किसी और के नाम पर था और आवेदन भी किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से था। जब पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि युवक पर दो दिन पहले एफआईआर दर्ज हुई थी और वह उसी मामले में फरार चल रहा था।

सिंधिया की सतर्कता से खुला सच

केंद्रीय मंत्री की सतर्कता और ‘क्रॉस चेकिंग’ ने ही इस फरार अपराधी की पोल खोल दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसपी अशोकनगर को निर्देश दिए कि इस युवक के खिलाफ तुरंत एक और FIR दर्ज की जाए। उनका कहना था, “यह व्यक्ति धोखाधड़ी करके दूसरे का टोकन लेकर आया है, इस पर कड़ी कार्यवाही हो।”

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी।

प्रशासनिक चूक पर सवाल

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा और जनसुनवाई जैसी संवेदनशील जगह पर एक फरार आरोपी का सीधे पहुंच जाना, प्रशासन और पुलिस की स्क्रीनिंग प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इतनी बड़ी चूक नहीं होती, तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी।

युवक की पहचान और गिरफ्तार

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का नाम राजीव है और उसने शिक्षकों की शिकायत लेकर खुद को आम नागरिक के रूप में प्रस्तुत किया। जब सिंधिया ने दोबारा उसे बुलाकर पूछताछ की, तो पता चला कि उस पर पहले से ही FIR दर्ज है और वह फरारी में चल रहा था। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें: नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा – राघव चड्ढा को शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया! Raghav Chadha news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds