Varun Dhawan Daughter Health: बेटी के दोनों पैर अलग साइज़ के होने से चलने में मुश्किल, वरुण धवन ने खोला दिल का हाल

Nandani | Nedrick News Published: 29 Mar 2026, 12:05 PM | Updated: 29 Mar 2026, 12:05 PM

Varun Dhawan Daughter Health: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में अपनी बेटी लारा धवन के स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी एक व्यक्तिगत कहानी साझा की, जिससे पैरेंट्स और फैन्स के बीच जागरूकता फैल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को डीडीएच (Developmental Dysplasia of the Hip) नामक बीमारी थी, जिसके चलते उसे चलने और दौड़ने में दिक्कत हो रही थी।

और पढ़ें: Pakistan Indian Spy Search Operation| क्या ‘धुरंधर’ की वजह से पाकिस्तान में भिखारियों पर चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन? जानिए हकीकत

डीडीएच के कारण लारा को हुई परेशानी| Varun Dhawan Daughter Health

वरुण ने ‘बी अ मैन, यार’ के हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि लारा डेढ़ साल की उम्र में ही इस बीमारी से जूझ रही थी। उन्होंने बताया, “मेरी बेटी के हिप का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता था। एक पैर लंबा और एक छोटा होने की वजह से चलने में ऊपर-नीचे का अंतर दिखता था। ऐसे में आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

एक्टर ने यह भी बताया कि इस समस्या के कारण लारा को स्पेशल प्रोसीजर से गुजरना पड़ा। उन्हें स्पाइका कास्ट में रखा गया, जो हिप या जांघ की हड्डी को स्थिर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस कास्ट में रहना उनके लिए ढाई महीने तक चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रोसीजर के बाद लारा अब ठीक हो रही हैं।

सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी

वरुण ने आगे बताया कि लारा को किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। “वेस्टर्न देशों में जन्म से ही इसका इलाज किया जाता है, भारत में हर जगह उतनी सुविधाएं नहीं हैं। लेकिन अच्छे डॉक्टर हैं जो इसे सफलतापूर्वक कर सकते हैं। हमारी बेटी को एक ही प्रक्रिया में हिप को सही जगह पर लाया गया। कास्ट में ढाई महीने रहने के बाद अब वह पूरी तरह ठीक है। मैं इस अनुभव पर किताब भी लिखना चाहता हूं,” उन्होंने कहा।

नए पैरेंट्स के लिए चेतावनी और सुझाव

वरुण ने अपने अनुभव के माध्यम से नए पैरेंट्स से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के डेवलपमेंटल साइन और एक्टिविटी पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के शुरुआती चरण में असामान्य लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना बेहद जरूरी है। उन्होंने फैन्स से कहा कि इसे सिर्फ सहानुभूति की नजर से न देखें, बल्कि जागरूकता फैलाने के रूप में इसे लें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण का कहना है कि भारत में बच्चों में डीडीएच के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, इसलिए जानकारी साझा करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “यदि यह समय रहते पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है और बच्चे का सामान्य विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।”

वरुण और नताशा की फैमिली

बता दें, वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने साल 2021 में शादी की थी। उनकी बेटी लारा का जन्म 3 जून 2024 को हुआ। वरुण ने इंस्टाग्राम पर इस खुशी की खबर साझा करते हुए लिखा था, “हमारी बेटी आ गई है, मां और बच्ची के लिए सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

और पढ़ें: Monalisa On Sanoj Mishra: “10 बार गलत छुआ…” वायरल गर्ल मोनालिसा का सनसनीखेज खुलासा, शादी के बाद डायरेक्टर पर फूटा गुस्सा

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds