Dhurandhar 2 controversy: 19 मार्च को आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिलिज हो गई… और जैसा कि लगा ही थी कि पहले पार्ट का क्रेज अभी लोगो के सिर से उतरा भी नहीं था कि धुरंधर 2 को लेकर निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म को लेकर फैंस का पागलपन और बड़ा दिया… दाद देनी पड़ेगी आदित्य धर के प्रेजेंश ऑफ माइंड की..उन्होंने पहली फिल्म भूलने से पहले ही दूसरा पार्ट ला दिया.. जिसने इस फिल्म की वैल्यू को कई गुणा बढ़ा दिया है.. पहले ही दिन धुरंधर 2 ने हिंदी भाषा में पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ समेत कुल 102.55 करोड़ रूपय की ऑपनिंग की है, जो कि आज तक कि पुष्पा 2 को लेकर पूरे पैन इंडिया की सबसे ज्यादा ऑपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
हिंदू मुस्लिम सौहार्द बिगाड़ने वाली फिल्म
वहीं अलग अलग भाषाओ में मिलाकर ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हुई है। लेकिन बंपर कमाई के बीच इस फिल्म के साथ जुड़ गए है कई विवाद…धुरंधर के पहले पार्ट को जहां हिंदूवादी एजेंडा से प्रेरित कहा गया था तो वहीं धुरंधर 2 हिंदू मुस्लिम सौहार्द बिगाड़ने वाली फिल्म कही जा रही है..अपने इस लेख में हम जानेंगें कि आखिर क्यों हो रहा है फिल्म को लेकर विवाद?
हिंदूवादी एजेंडा की फिल्म होने का आरोप
धुरंधर में आप देख चुके है कि ज्यादातर हिस्सा पाकिस्ता का है, इसलिए इस्लामिक पृष्ठभूमि को ज्यादा दर्शाया गया है, वहीं शुरुआत में हिंदुओ को डरपोक कौम कह कर हिंदुओ को चिढ़ाने के लिए बोले गए डॉयलोग का इस्तेमाल करके हिंदूवादी एजेंडा की फिल्म होने का आरोप लगा था, तो वहीं धुरंधर 2 का आधा हिस्सा पाकिस्तान का और आधा हिंदुस्तान का है.. लेकिन अब इसकी कहानी औऱ कंटेट को लेकर सवाल उठने लगे है। दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने धुरंधर 2 की कहानी को पूरी तरह से दकियानूसी और काल्पनिक कहानी कहते हुए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत और विभाजन करने वाली फिल्म करार दिया है।
और पढ़े: Rupee Record low 2026: जंग की आग से रुपये की सेहत में गिरावट, रुपया 93.35 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
मनोरंजन के लिए गलत तरीके से पेश किया
उन्होंने कहा कि पैसे कमाने के चक्कर में वो कुछ भी झूठी कहानियों को परोस रहे है, लेकिन उससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ सकता है, इस बात से कोई मतलब नहीं है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के शाही मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने भी धुरंधर 2 को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि देश की तमाम जांच एजेंसी जब कि किसी बात की पुष्टि नहीं करती तब तक केवल मनोरंजन के लिए उन्हें गलत तरीके से पेश करके एक विशेष समुदाय को निशाना बनाना कहां तक सही है।
रणवीर ने एक सिख लड़के का रोल प्ले किया
इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ कर दिखाना सही नहीं है, सच तो ये है कि आतंकवाद का कई चेहरा नहीं होता है, ये केवल एक मानसिक बिमारी है जो केवल खून बहाना, अशांति फैलाना जानती है। ये कोई भी कर सकता है, केवल इस्लाम को निशाना बनाना पूरी तरह से असंवैधानिक और गैरकानूनी है। वहीं रणवीर ने एक सिख लड़के का रोल प्ले किया है लेकिन रणवीर पर अब आरोप लग रहे है कि उन्होंने सिखो का अपमान किया है। महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कानूनी नोटिस भेजा है।
जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह के जसकीरत के रोल के दौरान सिगरेट पीने को लेकर आपत्ति जताते हुए उसे हटाने की मांग की, उन्होंने कहा कि धर्म में धूम्रपान वर्जित है, ये उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, इसलिए ये सीन हटने चाहिए। कुल मिला कर धुरंधर जितनी बड़ी ऑपनिंग के साथ आई है, उसी के साथ विवाद भी जुड़ गए है.. ऐसे में फिल्म को लेकर निर्देशक आदित्य धर का क्या रिएक्शन होता है। क्या वो इन आरोपो पर कोई सफाई देंगे या नहीं..ये देखना वाकई में दिलचस्प होगा।
