Trending

Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का तूफान, रिलीज के कुछ ही घंटों में 50 करोड़ पार, टूटा कमाई का रिकॉर्ड!

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 19 Mar 2026, 07:10 AM | Updated: 19 Mar 2026, 07:10 AM

Dhurandhar 2 Collection: आखिरकार आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर का सेकेंड पार्ट धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गया है..और जैसा कि उम्मीद थी..रीलिज के साथ ही फिल्म ने छप्पर फाड़ कर कमाई शुरु कर दी है। इसकी प्री बुकिंग और रीलिज के बाद 11 बजे तक इस फिल्म ने करीब 54 करोड़ रूपय की कमाई कर ली है, वहीं इसकी टोटल अपकमिंग कितनी होगी ये रात को 11 बजे तक अपडेट होगी।

वहीं फिल्म को देखने के बाद केवल फैंस ही वहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी आदित्य धर और रणवीर सिंह के फैन हो गये है। सबके रिएक्शन काफी एक्साइटेड करने वाले है, जो आपको भी इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करने के लिए काफी है.. आईये जानते है किसने क्या दिया रिएक्शन..

धुरंधर 2 के कास्टिंग डायरेक्टर

दरअसल फिल्म का निर्माण करने वाले आदित्य धर ने इस फिल्म को लेकर कितनी मेहनत की है, ये इस फिल्म में साफ दिखाई दे रहा है..छोटे छोटे डिटेल का पूरा ध्यान रखा गया है.. धुरंधर 2 के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आदित्य अपने काम को लेकर कितने डेडीकेट है कि वो फिल्म की रिलिज से पहले भी रात को 2.30 बजे तक लगातार काम कर रहे थे।

आदित्य का डेडीकेशन हर किसी को इंस्पायर करता है। ये फिल्म अब तक का हर रिकॉर्ड हिलाने वाली है,, वो बस इतना कहना चाहते है कि उन्हें आदित्य पर गर्व और केवल गर्व महसूस हो रहा है। वहीं कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए आदित्य धर ने दर्शको को एक यादगार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ दिया है तो वहीं रणवीर ने तो धूम मचा दिया है।

रणवीर लाजवाब मल्टी टेलेंटड है

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी धुरंधर को लेकर पोस्ट करते हुए कहा कि वो इस फिल्म को देख कर हैरान रह गई है…उन्होंने यंग जसकीरत की पिक्चर शेयर करते हुए बीस्ट लिखा है.. वहीं खूबसूरत डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा को फिल्म देखकर आदित्य धर और रणवीर सिंह की ही फैन बन गई है। लेकिन ये तारीफ केवल बॉलीवुड तक ही सिमित नहीं रही.. साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने आदित्य धर, आर माधवन और रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि ये फिल्म आपको ताली बजाने पर मजबूर करती है, रणवीर लाजवाब है.. मल्टी टेलेंटड है, तो वहीं ये फिल्म हर एक में देशभक्ति पैदा करती है।

इसके अलावा अभी अभी प्योर ट्रेडिशनल स्टाईल में शादी के बंधन में बंधे स्टार विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है.. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा और नया होने वाला है.. 4 शब्द… भारत माता की जय..ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा पल है। आदित्य धर वाकई में जीनियस है.. और ऱणवीर वर्सेटाइल..सबको बधाई हो।

जसकीरत सिंह रांगी की कहानी

बता दें कि धुरंधर 2 में जसकीरत सिंह रांगी की कहानी है, कैसे वो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए एक स्पाई बन कर पाकिस्तान जाते है और वहां दुश्मनों से देश को बचाते है। लेकिन जसकीरत के अलावा भी फिल्म में कई ऐसे किरदार देखने को मिले..जिसने फिल्म में कमाल ही कर दिया है। फिल्म में यूपी के गैंगस्टर अतिक अहमद से लेकर डी कंपनी सरगना दाउद इब्राहिम तक से प्रेरित किरदारों को दिखाया गया है। फिल्म का ऐसा क्रेज है कि इसकी बुकिंग पहले से ही फुल है। थिएटरो में बुकिंग की होड़ लगी है। वेल क्या आपने इसका फर्स्च डे शो देखा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds