क्रिकेट और बॉलीवुड की वो 7 लव स्टोरीज, जो रह गई अधूरी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 30 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बीच हमेशा ही एक खास रिश्ता रहा है। ये दोनों ही इंडस्ट्री एक दूसरे के बिना अधूरी सी लगती है।  क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच की कई लव स्टरीज हमें देखने मिलती ही रहती है। जिनमें से कुछ तो जन्मों जन्म के साथ यानी शादी तक भी पहुंच जाती है। इसका सबसे बड़ा एंग्जापल तो हमारे सामने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ही है। लेकिन इन दोनों इंडस्ट्री की कुछ लव स्टोरीज अधूरी भी रही है। आज हम उन अधूरी लव स्टोरीज के बारे में बात करेंगे…

1.युवराज सिंह और किम शर्मा

टीम इंडिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में से एक रहे युवराज सिंह को हेजल कीच को अपना हमसफर चुन लिया। लेकिन हेजल से पहले युवराज का नाम कई और हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इनमें से एक थीं किम शर्मा। तब खबरें ऐसी थीं युवराज और किम रिलेशनशिप में हैं। इनके अफेयर को देखकर तो ये तक लगता था कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन फिर इनकी ये प्रेम कहानी अधूरी ही रही गई और युवराज-किम काब्रेकअप हो गया

2. सौरव गांगुली और नगमा

क्रिकेट जगत मे बंगाल टाइगर के नाम से पहचाने जाने वाले सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। खबर तो ये तक थी की कोलकता के एक मंदिर मे दोनों ने एक-साथ पूजा की थी, जहां सिर्फ कपल्स ही पूजा कर सकते हैं। नगमा ने गांगुली के रिश्ते को कई बार स्वीकार किया था, लेकिन गांगुली ने कभी नहीं स्वीकारा। इसी वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

3. दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी

ऐसी खबरें रही कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एक वक्त पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को दिल दे बैठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वो समय था जब दीपिका फिल्म इंडस्ट्री मे नई नई आई थी। तब उनका नाम धोनी से जुड़ा था। दीपिका को कई बार क्रिकेट मैदान में भी देखा गया। वो अक्सर धोनी का मैच देखने के जाया करती थीं। उस समय इन दोनों को लेकर काफी अफवाहें भी उड़ने लगी थी, लेकिन इन दोनों नहीं टिका। 

4. रोहित शर्मा और सोफिया हयात

अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में कभी क्रिकेटर रोहित शर्मा पागल थे। सोफिया ने खुद 2012 मे रोहित के साथ डेटिंग की बात का खुलासा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के साथ हैपिली मैरिड लाइफ में हैं। 

5. विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रिश्ते के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा। एक वक्त ऐसा था, जब इनके अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। रिचर्ड्स और नीना एक दूसरे के साथ हर वक्त देखे जाते थे। लेकिन दोनों का रिश्ता अधूरा ही रह गया। वहीं इस बीच नीना प्रेग्नेंट भी हो गई थीं और उन्होंने मसाबा को जन्म भी दिया। लेकिन उनकी शादी विवियन से नहीं हुईं। नीना ने मसाबा को अकेले ही पाल पोसकर बड़ा किया है। 

6. अमृता राव और रवि शास्त्री

लिस्ट में एक नाम अमृता राव का भी है। अमृता का नाम एक वक्त में क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ा था। ये दोनों अक्सर ही एक साथ वक्त बिताते हुए दिख जाते थे। लेकिन दोनों की ये लव स्टोरी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। 

7. रेखा और इमरान खान

एक्ट्रेस रेखा का नाम पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान के साथ जुड़ चुका है। खबरें ऐसी थीं कि रेखा की मां को भी ये रिश्ता पसंद था। फिर भी बात शादी तक नहीं पहुंची। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds