LPG crisis: पूरे मिडिल ईस्ट में इस समय जंग का माहौल है जहां एक तरफ अमेरिका और इजरायल (Israel) ने ईरान (Iran) पर मिसाइलों की बौछार जारी रखी है वहीं दूसरी तरफ ईरान ने भी अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatullah Ali Khamenei) की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है. ऐसे में यह युद्ध और खिंचता जा रहा है. जिसका असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था (Economy) पर दिखाई देने लगा है. तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, तनाव की वजह से गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है. भारत में ऑटो गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है.
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में इजाफ़
ये बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) की कीमतों में 115 रुपये तक के इजाफे और घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़ने के बाद की गई है. होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर भी ₹144 महंगा हो गया है. दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,884 पहुंच गई है. आलम यह है कि सरकार को घरेलू रसोई को बचाने के लिए कमर्शियल सेक्टर (Commercial sector) की गैस सप्लाई में कटौती करनी पड़ रही है. इसके चलते दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु (Delhi, Mumbai and Bengaluru) जैसे बड़े शहरों के रेस्टोरेंट में गैस की किल्लत शुरू हो गई है.
केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल
कई होटल मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर सप्लाई नहीं सुधरी तो उन्हें वर्किंग आवर्स कम करने पड़ेंगे या मेन्यू छोटा करना होगा..अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से ‘होर्मुज स्ट्रेट’ का समुद्री रास्ता बंद हो गया है. भारत के लगभग 90% गैस आयात इसी रास्ते से आते हैं. विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इस मामले की गूंज संसद के भीतर और बाहर भी सुनाई दे रही है. कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में एलपीजी के कथित संकट को लेकर आज संसद परिसर में प्रदर्शन किया, उन्होंने ‘मोदी जी एलपीजी’ के नारे लगाए.
होटलों में सिर्फ़ 2-3 दिन का स्टॉक बचा
इतना ही नहीं PM मोदी को लेटर भी लिखा गुया है. जी हाँ मुंबई (Mumbai) के अलावा चेन्नई में भी LPG सिलेंडर की कमी हो गई है. इस मामले को गंभीर बताते हुए चेन्नई होटल एसोसिएशन (Chennai Hotel Association) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को लेटर लिखकर मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि होटलों में सिर्फ़ 2-3 दिन का स्टॉक बचा है. फ़ूड इंडस्ट्री हॉस्पिटल, IT पार्क, हॉस्टल और यात्रियों के लिए खाना बनाती है. सप्लाई में रुकावट से लोगों को परेशानी होगी. आपको बता दें, गुरुग्राम, पुणे और कोलकाता जैसे शहर भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं. वही कई लोगो की आमदनी तो इन्हीं सभी से चल रही है.
