Trending

गंगाजल समेत वो चीजें, जो हर घर के मंदिर में जरूर रखी होनी चाहिए, बनी रहती है सुख-शांति!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Dec 2021, 12:00 AM
हर कोई ये तो जरूर चाहता है कि उसकी फैमिली सुखी रहे और घर में समृद्धि बनी रहे। अपनी फैमली की सलामती के लिए कोई कुछ भी करने को तैयार है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सब सही तरीके से चलता रहे तो कुछ मामूली उपायों से आप भी अपनी बिगड़ी संवार पाएंगे। खुशहाल, सुखी और समृद्ध इन उपायों से बनाए रख सकते है अपनी और अपने साख के लोगों की जिंदगी में। 
आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ें बताएंगे जिनको अपने घर के मंदिर में रखें तो इसके बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही मंदिर में इन चीजों को रखना जरूरी भी माना गया है।
1. गंगाजलः पृथ्वी पर सबसे पवित्र और पूजनीय पतितपाविनी गंगा के जल को माना गया है। गंगा जल को भगवान और आस्था से जुड़े हर कर्म में रखा जाता है। यही वजह है कि गंगाजल का होना घर के मंदिर में भी बेहद जरूरी और शुभा माना गया है। हर रोज इसके छिड़काव से मंदिर के साथ साथ घर में शुभता बनी रहती है।
2. शंखः केवल शंख ही नहीं बल्कि इसकी ध्वनि भी बेहद शुभ मानी जाती है, जिसकी गूंज से पूरा वातावरण में पॉजिटिविटी से भर जाता है। कहते हैं कि घर के मंदिर में शंख रखना जरूरी है और इसे रोज ही पूजा के बाद बजाना भी जरूरी है जिससे कि सुख-समृद्धि तो घर में आती ही है इसके अलावा शांति भी बनी रहती है। 
3. शालिग्रामः शालिग्राम जोकि एक पत्थर की तरह दिखता है जो भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है। इसे मंदिर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा तो होता है जिसकी रोज पूजा की जाती है, लेकिन तुलसी के साथ शालिग्राम को रखना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है।
4. गौमूत्रः हिंदू संस्कृति में गौमूत्र को बेहद पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि गौ माता के आशीर्वाद से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिल जाता है।
5. मोर पंखः भगवान कृष्ण के स्वरूप मोर पंख को भी बेहद शुभ और अत्यंत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि मोर पंख भगवान कृष्ण को काफी ज्यादा पसंद है और वो उसमें ही निवास करते हैं। ऐसे में पूजाघर में मोर पंख जरूर रखे जिससे कि भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds