Trending

Govinda’s financial crisis: परिवारिक मतभेदों के बीच गोविंदा को लेकर बड़ी खबर, क्या दिवालिया हो गए है गोविंदा? कमेंट सुन भड़का भांजा

Shikha Mishra | Nedrick News
Mumbai
Published: 19 Feb 2026, 07:04 AM | Updated: 19 Feb 2026, 07:04 AM

Govinda’s financial crisis: कभी बॉलीवुड पर अपनी अदाकारी और मजाकियां अंदाज से राज करते थे, लेकिन आज पारिवारिक कलह और आर्खिर तंगी ने पूरी तरह से मोहताज बना दिया… जी हां, कुछ ऐसी ही खबरें आ रही है फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर गोविंदा को लेकर। पिछले कुछ महीनों से गोविंदा लगातार किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने हुए है।

कभी एक्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर, तो कभी वाइफ सुनीता के एलिगेशन और तलाक की खबरो को लेकर, तो कभी अपने ही परिवार के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति न बनने को लेकर… गोविंदा इस वक्त काफी परेशान है, और खुद के फेलियर तक कह चुके है, लेकिन अब फिर से उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आई है, इस खबर से गोविंदा से ज्यादा उनके भांजे परेशान है.. ये पहला मौका नहीं है जब गोविंदा को लेकर उनके भांजे ने कुछ कहा हो… अपने इस वीडियो में जानते  है कि क्या है गोविंदा को लेकर नई खबर, और क्या कहा है उनके भांजे ने..

और पढ़े: Poonam Pandey: फेमस क्रिकेटर ने किया मैसेज, करना चाहता था हैंगआउट’, बोलीं पूनम पांडे, हुईं ट्रोल

क्या है गोविंदा को लेकर खबर

दरअसल खबरें आ रही है कि गोविंदा (Govinda) के पास काफी समय से काम नहीं है, उनकी स्थिति काफी खराब हो गई है… तभी तो वो शादियों और छोटे छोटे इवेंट में नाचते नजर आ रहे है। उनके पास अब पैसे नहीं है.. नौबत तो ये आ चुकी है कि वो दिवालिया घोषित हो सकते है, इस तरह की खबरो से इस वक्त सुर्खियों का बाजा गर्म है, ऊपर से गोविंदा की काफी समय से कोई फिल्म भी नहीं आई है, जिसके बाद इन अफवाहों को कुछ लोगो ने सच मानना शुरु कर दिया है, मगर गोविंदा के बारे में इस तरह की अफवाह सुनने के बाद उनके भांजे ने दिया है अपना रिएक्शन- जिससे जानने के बाद गोविंदा के फैंस कुछ राहत की सांस तो जरूर लेंगे।

और पढ़े: Rajpal Yadav News: जमानत के बाद भी एक रात और जेल में रहे राजपाल यादव, 18 मार्च तक पूरी रकम चुकाने की शर्त   

क्यां बोले गोविंदा के भांजे विनय आनंद 

गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) के बारे में तो शायद आप सभी जानते ही होंगे, उन दोनो का काफी डिस्पयूट चल रहा है, लेकिन इस बार गोविंदा के साथ खड़े हुए होने वाले उनके भांजे कृष्णा नही बल्कि विनय आनंद (Vinay Anand) है। हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के हीरो विनय आनंद ने गोविंदा की स्थिति और उनके खिलाफ उड़ रही अफवाहो को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की बेकार की बातें कर रहे है उन्हें यें समझना चाहिए कि गोविंदा कोई छोटा मोटा नाम नहीं है। 90 के दशक के सुपरस्टार है, जो करोड़ो रूपय एक फिल्म पर चार्ज करते थे, और वो अब भी सुपरस्टार है।

गोविंदा के बारे में अफवाह फैलाना बंद करें

उनका फिल्मों में काम न करने का रिजन केवल इतना ही है कि उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट नहीं मिले.. वो बेहतर प्रोजेक्ट का वेट कर रहे है, जैसे ही कोई उनके मुताबिक फिल्म मिलेगी वो जरूर करेंगे, फिर अफवाह फैलाने वालों को पता चलेगा कि उनका चार्म अभी भी बरकरार है। उन्होने कहा कि गोविंदा के बारे में अफवाह फैलाना बंद करें, वहीं रही बात शादी में आई खटपट की, तो वो तो शादीशुदा लोगो के बीच काफी आम है। वो बस दुआ करते है कि दोनो हमेशा साथ रहे, और गोविंदा जल्द किसी फिल्म के जरिये वापसी करें, ताकि उनके हेटर्स को करारा जवाब मिल सकें। आपको बता दें, गोविंदा 60 पार कर चुके है, ऐसे में आपको क्या लगता है क्या गोविंदा किसी फिल्म के साथ आते है तो वहीं पुराने चार्म को फैला पायेंगे।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds