UP Naagin Controversy: उत्तर प्रदेश में इच्छाधारी नागिन का ड्रामा, युवती ने शादी से बचने के लिए रचा फिल्मी प्लान

Nandani | Nedrick News

Published: 13 Feb 2026, 11:12 AM | Updated: 13 Feb 2026, 11:12 AM

UP Naagin Controversy: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में एक 25 साल की युवती रीना ने अपनी शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। रीना की शादी परिजन पहले से तय कर चुके थे, लेकिन वह इस रिश्ता के लिए तैयार नहीं थी। इसके लिए उसने बेहद चालाकी से ‘इच्छाधारी नागिन’ वाला रहस्य रचा और घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली।

और पढ़ें: Prayagraj News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग शोषण के गंभीर आरोप, कोर्ट में शुरू हुई बहस

बिस्तर पर सांप की केंचुल छोड़कर गायब हुई युवती: UP Naagin Controversy

घटना की शुरुआत आठ फरवरी की रात हुई, जब रीना अपने घर से अचानक गायब हो गई। परिजन जब उसके कमरे में गए तो बिस्तर पर लगभग 5 फीट लंबी सांप की केंचुल, चूड़ियां, सिंदूर, कान के बाले और नाक की लोंग रखी पाई। यह देखकर पूरे गांव में अफवाह फैल गई कि रीना ‘इच्छाधारी नागिन’ बन गई है। आसपास के लोग घर पर जुटने लगे और तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे।

प्रेम प्रसंग का सच हुआ उजागर

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि रीना का पहले से ही एक प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर चुके थे, इसलिए उसने शादी से बचने के लिए नागिन का ड्रामा रचा। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई।

इंस्टाग्राम वीडियो ने खत्म किया सस्पेंस

गुरुवार दोपहर को रीना ने ‘आइ लव माम’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से दो वीडियो साझा किए। पहले वीडियो में वह अपने प्रेमी के साथ नजर आई और साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह सुरक्षित है। दूसरे वीडियो में वह अकेली दिखाई दी और अपने परिवार और पति से अपील की कि उन्हें परेशान न किया जाए। वीडियो में उसने अपनी शादी की तस्वीरें भी दिखाईं।

गांव और पुलिस पर क्या पड़ा असर

इस ड्रामाई घटना के कारण पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग यह मान बैठे कि रीना सच में इच्छाधारी नागिन बन गई है। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पूरी कहानी सामने आई। हालांकि अब भी युवती की तलाश जारी है।

रीना की योजना: शादी से बचने का फिल्मी तरीका

रीना ने बेहद योजना बनाकर यह कदम उठाया। सांप की केंचुल और पूजन सामग्री छोड़कर गायब होना, गांव में अफवाह फैलाना और बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सच्चाई बताना… यह सब उसकी रणनीति का हिस्सा था। इस तरह उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पूरे गांव और परिवार को चौंका दिया।

और पढ़ें: Delhi Crime News: 200 करोड़ के मालिक को मारने तक ले गया पैसों का लालच, सामने आया रहस्यमयी बाबा कमरुद्दीन का सच

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds