T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब पूरी तरह शुरू होने को है और इसी बीच आजतक के खास कार्यक्रम ‘सलाम क्रिकेट’ में भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और पूर्व सितारों ने अपने अनुभव और वर्ल्ड कप रणनीतियों पर खुलकर चर्चा की। गुरुवार, 5 फरवरी को आयोजित इस इवेंट में खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर और बाहर की कहानियाँ साझा करते हुए दर्शकों को खास इनसाइड जानकारी दी।
और पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर, आज शाम होगा प्रैक्टिस मैच
पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर’ से पहला सत्र (T20 World Cup 2026)
पहले सत्र में ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस और टी20 वर्ल्ड कप के अनुभव के बारे में बताया। पंत फिलहाल रिकवरी फेज में हैं और उन्होंने कहा कि होम ग्राउंड पर खेलना अलग अनुभव देता है। पंत 10 जनवरी से टीम इंडिया से बाहर हैं और इस दौरान बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
पंत ने वडोदरा में अभ्यास के दौरान लगी साइड स्ट्रेन चोट और उसके अनुभव को याद करते हुए कहा, “चोट लगने पर सिर्फ दर्द महसूस हुआ। फुल फ्रैक्चर हो गया और डॉक्टर ने कहा कि सर्जरी करनी पड़ सकती है, जिससे 3-4 हफ्ते अतिरिक्त लग सकते थे। लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी था इंडिया के लिए मैच जीतना या बचाना। किसी भी प्लानिंग के बावजूद अगले घंटे में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।”
उन्होंने सड़क हादसे का भी जिक्र किया और भावुक होते हुए कहा, “मुझे लगा भगवान कुछ सिखाना चाहते थे… यह मुश्किल दौर मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाने का मौका था। क्रिकेट से दूर रहना आसान नहीं था, लेकिन उसी समय ने मुझे खुद को समझने और निखारने का मौका दिया।”
सूर्या भाई की तारीफ
ऋषभ पंत ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की ऊर्जा और लीडरशिप की भी जमकर तारीफ की। पंत ने कहा, “सूर्या भाई की एनर्जी ड्रेसिंग रूम का माहौल ही बदल देती है। वे सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि ऐसे लीडर हैं जो हर खिलाड़ी को आजादी और भरोसा देते हैं। टीम में दिखाई दे रही एग्रेसिव माइंडसेट की जड़ कप्तान की सोच और फास्ट बॉलर्स की भूमिका है।”
‘सलाम क्रिकेट’ का पूरा शेड्यूल
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए।
- 14:00 – 14:45 बजे: पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर’ – ऋषभ पंत, विश्व कप 2024 विजेता
- 14:45 – 15:30 बजे: स्विंग के सुल्तान – मोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, प्रवीण कुमार
- 15:30 – 16:15 बजे: जांबाज गेंदबाज! – मदन लाल, अतुल वासन, चेतन शर्मा
- 16:15 – 16:45 बजे: दिग्गज की आवाज – सुनील गावस्कर
- 16:45 – 17:30 बजे: जीत की कहानी, चैम्पियंस की जुबानी – हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल
- 18:30 – 19:30 बजे: कौन बनेगा चैम्पियन? – सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मदन लाल, चेतन शर्मा, युजवेंद्र चहल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, प्रवीण कुमार
इस खास कार्यक्रम ने दर्शकों को न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए रणनीति और तैयारी की झलक दी, बल्कि खिलाड़ियों की व्यक्तिगत चुनौतियों और अनुभवों को भी सामने लाया। पंत की चोट से लेकर सूर्या यादव की कप्तानी तक, हर सत्र ने क्रिकेट प्रेमियों को अंदर से मैदान की स्थिति का एहसास कराया।
