चाइल्ड एक्टर के तौर पर Jennifer Winget ने की अपने करियर की शुरुआत, जानिए उनके Lifestyle से जुड़ी खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 06 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कहते हैं कि एक्टर तभी ऊंचाई तक पहुंचता है जब वो किसी भी किरदार में इस कदर जान डाल दें कि कभी दर्शक उस किरदार के लिए किसी और को देखना तो दूर सोच भी न पाएं। एक ऐसी ही अदाकारा है टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट। दिल मिल गई कि क्यूट रिद्धिमा हो या सरस्वती चंद्र की कुमुद हो, या फिर बेहद की साइको माया… उन्होंने हर कैरेक्टर को इस तरह से जिया कि दर्शकों पर उनकी छाप लंबे समय तक रहेगी। आज हम आपको आप सबकी की चहेती माया यानि की जैनिफर विंगेट की लाइफ स्टाइल से रूबरू कराएंगे… 

जैनिफर विंगेट का जन्म 30 मई 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई में हेमंत विंगेट और प्रभा विंगेट के घर हुआ था। हेमंत महाराष्ट्र के एक क्रिचियन फैमिली से हैं और जैनिफर की मां प्रभा एक पंजाबी फैमिली से। जैनिफर विंगेट का निक नेम जैनी है। जैनिफ विंगेट का एक भाई मोसेस भी है। उनकी मुंबई में ही स्कूलिंग हुई थी और के जे सौमैया जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमेर्स से ही ग्रेजुएशन किया था।  

करियर 

जैनिफर ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जैनिफर बचपन में एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। उन्हें पहला ब्रेक 10 साल की उम्र में मिला था। वो आमिर खान की फिल्म अकेले हम अकेले तुम में नजर आई थी। फिर वो राजा की आएगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया, कुछ ना कहो में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आई।

फिल्मों में काम करने के बाद जैनिफर ने टीवी की तरफ रूख कर लिया। वो 2002 में शाका लाका बूम बूम में नजर आई थी। अपने पहले टीवी ब्रेक के बाद जैनिफर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2003 में वो बालाजी के बैनर तले बने शो कुसुम और कोई दिल में है नजर आई। 2004 में कार्तिका में नजर आई।

इसके बाद जैनिफर ने स्टार प्लस के बेहद चर्चित शो कसौटी जिंदगी के में स्नेहा बजाज के रोल निभाया। इस शो के बाद वो काफी पॉपुलर हो गई। सीरियल के दौरान ही जैनिफर ने क्या होगा निम्मो का में नजर आई थी। उसके बाद जैनिफर ने कहीं तो होगा, संगम, दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद, बेपनाह, और बेहद 2 में काम किया। इसी के साथ जैनिफर ने कई रिएलिटी शो जरा नचके दिखा, देख इंडिया देख, लाफ्टर के फटके, जोर का झटका, कॉमेडी का महामुकाबला जैसे शोज का भी हिस्सा रहीं।

जैनिफर 2020 में ओटीटी प्लेटफोर्म पर आ गई। उनकी ऑल्ट बालाजी के बैनर तले बने शो कोड एम में नजर आई थी।

अवार्ड 

जैनिफर विंगेट ने सरस्वती चंद्र के लिए मोस्ट फिट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्ट्रेस, बैस्ट एक्ट्रेस ज्यूरी, अवार्ड जीता था। तो वहीं बेपनाह के लिए भी जैनिफर को दो बार बैस्ट एक्ट्रेस अवार्ड जीता। कोड एम के लिए भी जैनिफर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। 

लव लाइफ

जैनिफर की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से कसौटी जिंदगी के सेट पर 2005 में हुई थी। 2009 में दिल मिल गए शो में दोनों फिर मिले और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। जैनिफर और करण ने 9 अप्रैल 2012 को शादी भी की, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। दोनों 2014 में अचानक अलग हो गए। कहा जाता है कि करण का अफेयर अभिनेत्री बिपाशा बासु से शुरू हो गया था, और जैनिफर और करण का रिश्ता खराब होने लगा और फिर उन्होंने तलाक ले लिया। जिसके बाद खबरें आई कि जैनिफर विंगेट अभिनेता शहबान अजीम के साथ रिश्ते में हैं। 

पसंद

जैनिफर विंगेट को मुगलई खाना बेहद पसंद है। तो वहीं लेमन आईस टी उनका सबसे फेवरेट है। वही बात करें उनके चहेते सितारों की तो उन्हें शाहरूख खान और रानी मुखर्जी काफी पसंद हैं। आपको ये भी बता दे कि ब्लैक फिल्म में निभाए गया रानी मुखर्जी का रोल उनका ड्रीम रोल है। जैनिफर का फेवरेट डेस्टिनेशन सिंगापुर और मलेशिया है। वहीं उन्हें सफेद रंग काफी पसंद है। उन्हें मिठाई भी काफी पसंद है। 

जैनिफर विंगेट की बेस्ट फ्रैंड है अभिनेत्री दृष्टि धामी। जैनिफर को Pet काफी पसंद है। 2012 में इस्टर्न आई मैग्जीन ने जैनिफर को 50 सबसे सेक्सिएस्ट वूमन की लिस्ट में 21वी रैकिंग दी थी। 

नेटवर्थ और कार कलेक्शन

जैनिफर पर एपिसोड 1 से डेढ़ लाख रुपये लेती हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ है 60 करोड़ रुपये। जैनिफर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लेंबोरगिनी यूरस है जो कि 3.10 करोड़ रुपये की है। जैनिफर को दोहा और कतर में शॉपिंग करना बेहद पसंद है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds