Trending

Gmail, Facebook, Netflix यूजर्स अलर्ट: 14.9 करोड़ लॉगइन-पासवर्ड लीक, बड़ा साइबर खतरा, ऐसे रहें सेफ

Nandani | Nedrick News

Published: 25 Jan 2026, 10:53 AM | Updated: 25 Jan 2026, 10:53 AM

Password leak news: अगर आप Gmail, Facebook, Instagram, Netflix या दूसरे पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हाल ही में एक बड़े साइबर लीक का खुलासा हुआ है, जिसमें करीब 14.9 करोड़ यूनिक यूजर आईडी और पासवर्ड इंटरनेट पर खुले में मिले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा डेटा बिना किसी पासवर्ड या सिक्योरिटी के ऑनलाइन अवेलेबल था. इस मामले का खुलासा मशहूर टेक मैगजीन WIRED की रिपोर्ट में हुआ है.

और पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Series: लॉन्च से पहले सामने आई डेट, सेल और फीचर्स की पूरी डिटेल

किसने किया खुलासा? (Password leak news)

इस बड़े डेटा लीक का पता जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट Jeremiah Fowler ने लगाया. फाउलर के मुताबिक, यह डेटाबेस लगभग हर बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है. डेटा का साइज करीब 96 GB बताया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस डेटाबेस को किसने अपलोड किया और इसे कौन ऑपरेट कर रहा था.

किन-किन प्लेटफॉर्म्स का डेटा हुआ लीक?

लीक हुए डेटा में सोशल मीडिया, ईमेल, स्ट्रीमिंग, एंटरटेनमेंट और यहां तक कि फाइनेंशियल व सरकारी अकाउंट्स की डिटेल्स शामिल हैं.

ईमेल अकाउंट्स

  • करीब 4.8 करोड़ Gmail अकाउंट्स
  • 40 लाख Yahoo अकाउंट्स
  • 15 लाख Outlook अकाउंट्स

सोशल मीडिया

  • 1.7 करोड़ Facebook अकाउंट्स
  • 65 लाख Instagram अकाउंट्स
  • करीब 7.8 लाख TikTok अकाउंट्स
  • इसके अलावा X (पहले Twitter) और कुछ डेटिंग ऐप्स की जानकारी भी शामिल है.

एंटरटेनमेंट और स्ट्रीमिंग

  • करीब 34 लाख Netflix अकाउंट्स
  • Disney Plus, HBO Max और Roblox जैसे प्लेटफॉर्म्स के लॉगइन भी लीक हुए हैं.

फाइनेंशियल और सरकारी अकाउंट्स

  • लगभग 4.2 लाख बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और सरकारी सिस्टम्स से जुड़े लॉगइन डिटेल्स भी डेटाबेस में पाई गई हैं.

डेटा कैसे हुआ लीक?

फाउलर के अनुसार, यह डेटा किसी हैकर ने सीधे चोरी नहीं किया, बल्कि यह Infostealer Malware की वजह से लीक हुआ है. यह एक खतरनाक मैलवेयर होता है, जो चुपचाप यूजर के डिवाइस में घुस जाता है. इसके बाद यह की-लॉगिंग जैसी तकनीकों से यूजर द्वारा टाइप की गई जानकारी, जैसे यूजरनेम और पासवर्ड, रिकॉर्ड कर लेता है.

फाउलर का कहना है कि चोरी किया गया डेटा आमतौर पर क्लाउड सर्वर पर स्टोर किया जाता है. इस मामले में वही डेटा बिना सुरक्षा के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गया, जिससे यह भी साबित होता है कि कई बार साइबर अपराधियों का खुद का डेटा भी लीक हो सकता है.

कितना बड़ा खतरा है?

साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डेटा का इस्तेमाल कर यूजर्स के साथ बड़ा फ्रॉड हो सकता है. अकाउंट हैकिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, पहचान की चोरी और सोशल मीडिया स्कैम जैसी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है. यही वजह है कि यूजर्स को तुरंत सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

डेटा लीक से कैसे बचें?

अगर आप अपने अकाउंट्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये कदम तुरंत उठाएं:

  • पुराने पासवर्ड तुरंत बदलें
  • हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखें (12-16 कैरेक्टर, नंबर और सिंबल के साथ)
  • Two-Factor Authentication (2FA) जरूर ऑन करें
  • अपने मोबाइल और लैपटॉप को मालवेयर स्कैन करें
  • एक ही पासवर्ड को कई अकाउंट्स में इस्तेमाल न करें

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा

डिजिटल दुनिया में जितनी सुविधाएं हैं, उतने ही खतरे भी बढ़ गए हैं. यह ताजा मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि ऑनलाइन सतर्कता कितनी जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए अभी कदम उठाएं और अपने डिजिटल अकाउंट्स को सुरक्षित करें.

और पढ़ें: फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन का गेम-चेंजर: OPPO Reno15 Series भारत में आने को तैयार

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds