Trending

Bike maintenance tips: बाइक की उम्र बढ़ानी है? तो अपनाएं ये आसान मेंटेनेंस टिप्स और बचाएं हजारों रुपये

Shikha Mishra | Nedrick News Published: 23 Jan 2026, 07:00 AM | Updated: 23 Jan 2026, 07:01 AM

Bike maintenance tips: लगभग हर किसी के पास आज के समय में मोटरसाइकिल है, लेकिन बहुत से लोग उसकी ठीक से देखभाल नहीं करते। इससे मेंटेनेंस का खर्च बढ़ जाता है और बार-बार दिक्कतें आती हैं। तो चलिए आपको इस लेख में, हम बताएंगे कि आपकी मोटरसाइकिल की लाइफ बढ़ाने और उसकी परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए रेगुलर मेंटेनेंस क्यों ज़रूरी है। यहाँ कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं..जिनका यूज करके आप भी अपनी बाइक को सालो-सालो चला सकते है।

इंजन ऑयल (Engine Oil) पर ध्यान दें

इंजन आपकी मोटरसाइकिल का दिल होता है। इसे रेगुलर चेक करवाएं और हर 1,000 km पर ऑयल लेवल चेक करें। हालांकि, लोग आमतौर पर ऐसा नहीं करते, और इसका नतीजा यह होता है कि बाइक का इंजन समय से पहले खराब हो जाता है। आइडियली, मोटरसाइकिल का ऑयल हर 2,500 से 5,000 km पर या सर्विस मैनुअल में बताए अनुसार बदलना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि गंदा या खराब ऑयल इंजन को नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण मैन्टेंस का खर्च अधिक आताहै।

चेन की सफाई और लुब्रिकेशन (Chain Care)

लोग अक्सर अपनी मोटरसाइकिल की चेन पर ध्यान नहीं देते, जिससे उसमें जंग लग जाता है और दूसरी दिक्कतें आती हैं। सूखी और गंदी चेन से बाइक का माइलेज और पिकअप कम हो जाता है। जिसके कारण भी मैन्टेंस का खर्च बढ़ता है। लेकिन अगर आप हर 500 km पर चेन क्लीनर या केरोसिन से चेन साफ ​​करें और साफ करने के बाद चेन लुब्रिकेंट लगाएं तो बाइक ख़राब नहीं होगी साथ ही मैन्टेंस का खर्च भी कम होगा। इससे गियर आसानी से बदलते हैं।

टायर का प्रेशर (Tyre Pressure)

अगर आप रोज़ बाइक चलाते हैं, तो हफ़्ते में एक बार टायर का प्रेशर ज़रूर चेक करें। कम टायर प्रेशर से माइलेज कम होता है, और ज़्यादा प्रेशर से ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर बाइक को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, टायर का सही प्रेशर बनाए रखें – न ज़्यादा कम और न ज़्यादा। साथ ही, अगर टायरों के ट्रेड घिस गए हैं तो उन्हें तुरंत बदल दें।

एयर फ़िल्टर (Air Filter) – आजकल बढ़ते प्रदूषण की वजह से, आपकी बाइक का एयर फ़िल्टर धूल और गंदगी से बहुत जल्दी जाम हो सकता है। हर सर्विस पर इसे साफ़ करवाएं और ज़रूरत पड़ने पर बदल दें। एक साफ़ फ़िल्टर इंजन को “साँस लेने” में मदद करता है और फ़्यूल एफ़िशिएंसी को बेहतर बनाता है।

क्लच और ब्रेक (Clutch & Brakes)

क्लच में थोड़ा ‘प्ले’ (Gap) होना चाहिए। यह बहुत टाइट या बहुत ढीला नहीं होना चाहिए। अगर क्लच और ब्रेक ठीक रहेंगे तो ग्रिप सही बनी रहेगी। साथ ही ब्रेक पैड्स या शूज़ को समय-समय पर चेक करें। अगर ब्रेक मारते समय आवाज आ रही है, तो इसका मतलब है कि उन्हें बदलने का समय आ गया है। इस बात का जरुर ध्यान दे।

वही बैटरी (Battery Maintenance) का रखरखाव भी बहुत ज़रूरी है। अगर आपकी बाइक में एसिड वाली बैटरी है, तो रेगुलर डिस्टिल्ड वॉटर लेवल चेक करें। ऐसा करने से बाइक की बैटरी हीट नहीं करती हैं।  साथ ही अगर टर्मिनल्स पर सफेद पाउडर (Corosion) जमा हो गया है, तो उन्हें गर्म पानी से साफ करें। इसके बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है। इसके अलवा अगर आपकी बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत कर रही है, तो हो सकता है कि स्पार्क प्लग गंदा हो। हर 10,000 km पर इसे साफ करना या बदलना अच्छा रहता है। आपको बता दें, बाइक को हमेशा छांव में पार्क करने की कोशिश करें ताकि पेंट खराब न हो और धूप से रबर के पार्ट्स न चटकें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds