JNU में MCA की छात्रा से हुई दिल दहला देने वाली हैवानियत , आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 मई 2022, 05:30 AM Updated: 21 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की चर्चित यूनिवर्सिटी JNU एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं है। इस बार JNU  यूनिवर्सिटी कैंपस से एक बलात्कार का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी की MCA  की छात्रा ने एक अन्य छात्र पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 31 वर्षीय हिमांशु रंजन मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वह JNU में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स के साथ-साथ CA का कोर्स भी कर रहा है। वह मुनिरका में किराए के मकान में रहता है। वहीं पीड़िता JNU यूनिवर्सिटी से MCA की पढ़ाई कररही है। वह एक कंपनी में इंटर्नशिप भी कर रहीं है। पीड़िता ने दफ्तर की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टेट्स पर लगा रखी थी। इसके चलते ही आरोपी की इंस्टाग्राम पर उसके साथ जान-पहचान हुई थी।  पीड़ित छात्रा ने पुलिस कंप्लेंट में कहा कि वह जेएनयू कैंपस के एक हॉस्टल में रहती हैं।11 मई को हिमांशु ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उससे संपर्क किया। उसने मुझसे जॉब और कोर्स को लेकर बहुत बात की और इसी बहाने मुझसे मिलने की इच्छा जताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 16 मई को आईपीसी की धारा 354 और 354बी के तहत मुकदमा दर्ज कर  लिया था। आरोपी हिमांशु अब पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले की जांच पुलिस अभी कर रही है।  

इंडिया कॉफी हाउस के पीछे किया बलात्कार 

आरोपी हिमांशु ने 14 मई को पीड़िता को परिसर स्थित इंडिया कॉफी हाउस के पास बुलाया। उसने कुछ देर नौकरी, पढ़ाई आदि की बातें करने लगा फिर दोस्ती करने की बात कही। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो वह उसे इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अंधेरे में ले गया और वहां पीड़िता साथ जोर जबरदस्ती करने लगा, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स छूने लगा और जब उसका इन सब से मन नहीं भरा तब जाकर उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds