अगर आप भी पीते हैं जरूरत से ज्यादा पानी, तो हो जाएं सावधान! होते है कई नुकसान, मौत तक का ये बन सकता है कारण!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जून 2021, 05:30 AM Updated: 30 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्या पानी पीने से किसी की मौत हो सकती है? ये सवाल आपके मन में कभी आया है? ये तो हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है। खास तौर पर गर्मियों के मौसम में। पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन समेत अन्य समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता है।

जरूरत से ज्यादा लिक्विड नहीं लेना चाहिए

लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, शरीर के लिए पानी का ओवरडोज भी ठीक नहीं रहता। बहुत ज्यादा मात्रा में लिक्विड इनटेक कई खतरों को बुलावा देने जैसा है। कई बार तो खतरा इतना बढ़ जाता है कि ये आपकी मौत तक की वजह बन सकता है। इसको Water Intoxication या वॉटर पॉइजनिंग Water Poisoning कहा जाता है। 

जब अमेरिका में हुई थी महिला की मौत

दरअसल, ज्यादा पानी पीने से मौत का चौंकाने वाला मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आया था। आज से 13 साल पहले। दरअसल, कैलिफोर्निया में एक कॉम्पीटिशन रखा गया था। 28 साल की एक युवती ने इसमें भाग लिया। इसका प्रतियोगिता का नाम था Hold Your Wee for a Wii।

महिला का नाम था जेनिफर स्ट्रेंज थीं। उसने प्रोगाम के दौरान 3 घंटें के अंदर 6 मीटर तक पानी पी डाला, वो भी बिना पेशाब किए। इसके कुछ ही घंटों बाद उसे उल्टियां और तेज सिर दर्द शुरू हो गया। फिर अगली सुबह महिला की मौत हो गई। मौत की वजह बताई गई Water Intoxication। इसके बाद जिस रेडियो स्टेशन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, उस पर तगड़ा जुर्माना भी लगा था। 

होते हैं कई नुकसान

अब इस मामले से आप ये तो समझ गए होंगे कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, ज्यादा मात्रा में पानी पीने से सोडियम की कमी होने लगती है। इसके चलते सिर में दर्द, मितली, थकान, बार बार पेशाब आना जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। 

शरीर में सोडियम की मात्रा की कमी होने की वजह से दिमाग से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे हाइपोट्रिमिया का खतरा बढ़ गया है, जो शरीर मे पानी की मात्रा को कंट्रोल करता है। वहीं जरूरत से भी अधिक पानी पीने के चलते ओवरहाइड्रेशन हो जाता है, जो किडनी पर असर डालता है। इससे किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। 

पीना चाहिए इतना पानी

किसी भी व्यक्ति को कितने लिक्विड लेना चाहिए, ये तो उसकी उम्र, लिंग और फिटनेस पर डिपेंड करता है। फिर भी एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना कम से कम दो से तीन लीटर तो पानी पीना ही चाहिए। इसके साथ ही पानी हमेशा बैठकर और घूंट घूंट करके ही पीना चाहिए। 

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds